लोक सभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का आवश्यक बैठक

शिवानन्द कुशवाहा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर देवरिया में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक हुई।जिसमें चुनाव पर विचार विमर्श किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को देवरिया शहर के बुद्ध मंदिर परिसर में कांग्रेस के पार्टी प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर एक आवश्यक बैठक हुई, जिसमे सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से भाजपा घबराई हुई हैं।अतः हम सभी लोग सम्मानित जनता के घर जाकर मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराएं,और जनता से हाथ के पंजे को मजबूत करने का अपील कर , लोकतंत्र व संविधान को बचाने का कार्य करे।आज मोदी सरकार ने हर वर्ग की सम्मानित जनता को महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, के ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया कि जनता त्राहिमाम कर रही हैं।
इसलिए हम सभी लोगो को कांग्रेस की आवाज को जन जन तक पहुँचाना हैं, आज से आपलोग कमर कस लीजिए।
रविवार को ही देवरिया के पूर्व सभासद , कुशवाहा समाज के प्रतिष्ठित नेता शिवानन्द कुशवाहा ने कांग्रेस की नीतियों व राहुल गांधी के द्वारा जनता के न्याय के लिए किये जा रहे कठोर परिश्रम से प्रभावित हो कर पार्टी प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर अखिलेश प्रताप सिंह व कार्यकर्ताओं ने शिवानन्द कुशवाहा को बधाई दी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago