तकनीक के इस युग में कंप्यूटर ज्ञान जरूरी -मानवीर

लक्ष्य कम्प्यूटर क्लासेज के भलुअनी शाखा का हुआ शुभारंभ

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
लक्ष्य कम्प्यूटर क्लासेज बरहज के भलुअनी शाखा का शुभारंभ रविवार को विधि विधान के साथ किया गया। कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र उद्घाटन भाजपा नेता मानवीर सिंह व पंचायत अध्यक्ष देवेश कुमार ने किया। आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मानवीर सिंह ने कहा कि युवा रोजगारन्मुखी शिक्षा ग्रहण करें, सरकार भी इसी उद्देश्य से कम्प्यूटर प्रशिक्षण पर बल दे रही है। उन्होंने कहा कि तकनीक के इस युग में कम्प्यूटर के ज्ञान के अभाव में रोजगार पाना संभव नहीं है। सरकार युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए कृत संकल्पित है। आगे उन्होंने कहा कहा कि इससे गांव की तस्वीर बदल रही है। बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है। जिससे निजात के लिए तकनीकी शिक्षा आवश्यक हो गया है। पंचायत अध्यक्ष देवेश कुमार ने कहा कि यह केंद्र युवाओं को अच्छी तालिम देगी, जिससे रोजगार का अवसर प्रदान हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाई. के. तिवारी व संचालन मनोज मद्धेशिया ने किया। कार्यक्रम को धनवंत सिंह, जितेन्द्र भारत, नीरज शाही, विनोद सिंह गुड्डू ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर डायरेक्टर दिव्या मद्धेशिया, संचालक चंदन कुमार, सुनिल जायसवाल, लोकेश सिंह, जुगोल तिवारी, संतोष मद्धेशिया, गुड्डू राजभर, मृत्यंजय कुमार, लक्ष्मन वर्मा, डॉ. ए. अंसारी आदि उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

गरीब बच्चों के लिए खुलेगा निजी स्कूलों का दरवाजा, दिसंबर से आरटीई आवेदन की उम्मीद

कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…

14 minutes ago

दस दिन में खेत की मेड़ से अस्पताल के बेड तक पहुंचे डीएम, अफसरों पर भी कसने लगा शिकंजा

कार्यभार संभालते ही जनता के बीच पहुंचे शिवशरणप्पा जीएन, निरीक्षण और संवाद से परखी व्यवस्था…

23 minutes ago

ऑटो में टक्कर मारने के बाद चालक के दोनों पैरों पर चढ़ाया ट्रैक्टर का पहिया, मौत

हादसे के बाद रोकने की कोशिश कर रहे ऑटो चालक को कुचलकर फरार हुआ चालक,…

26 minutes ago

बस स्टेशन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन

मांगे जल्द पूरी नही हुई तो होगा आंदोलन -रविप्रताप सिंह बस अड्डे की मांग को…

33 minutes ago

पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की नई उम्मीद, बनेगा जेनिथ इंटरनेशनल स्कूल

वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच हुआ भूमिपूजन, प्ले-वे से नौवीं तक पहले सत्र…

36 minutes ago

लूट की झूठी कहानी रचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार 1.30 करोड़ का सोना बरामद

बैंकाक से सोना लाकर बेचने जा रहे थे आरोपी, छह अन्य वांछितों की तलाश में…

38 minutes ago