एनडीआरएफ ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आपदा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l एनडीआरफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में रीजनल रिस्पांस सेंटर(आरआरसी) गोरखपुर के निरीक्षक गोपी गुप्ता के नेतृत्व में आपदा से बचाव एवं प्रबंधन हेतु वृहद पैमाने पर मॉक अभ्यास, क्षमता निर्माण कार्यक्रम व जन जागरूकता के अभियान चलाया जा रहा है। शिक्षण संस्थानों में आपदा प्रबंधन हेतु स्कूल सुरक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। जिसके तहत आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन योजना के तहत एक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों को प्रशिक्षित किया गया।
इसी के अंतर्गत बुधवार को जिले के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एनडीआरएफ की प्रशिक्षित एवं अनुभवी टीम द्वारा भूकंप से बचाव, बाढ़ में बचाव के तरीके, फायर सेफ्टी, सीपीआर गले में फसी वस्तुओं को निकालने के तरीके, शारीरिक चोटो का अस्पताल से पूर्व उपचार, तात्कालिक स्टेचर बनाना, लिफ्टिंग और मूविंग के तरीके, इंप्रोवाइज्ड फ्लोटिंग डिवाइस राफ्ट बनाना, स्कूल सुरक्षा ड्रिल आदि विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। बच्चों ने आपदा में राहत बचाव की तकनीकी को बारीकियों से जाना।
इस अवसर पर स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम के दौरान जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण संत कबीर नगर से आपदा एक्सपर्ट कृष्णा गुप्ता के सहयोग से एनडीआरएफ की टीम से टीम कमांडर निरीक्षक गोपी गुप्ता के साथ 06 सदस्य टीम, एवं बालिका राजकीय इंटर कॉलेज खलीलाबाद (संत कबीर नगर) से स्कूल की प्रधानाचार्या आशा यादव, डॉक्टर नीलू यादव, सोनिया, माला तिवारी एवं अन्य अध्यापक एवं स्कूल के समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ट्रैक्टर विवाद बना बवाल, दलित बस्ती में आगजनी से दहशत

फायरिंग और आगजनी, प्रधान के बेटे पर आरोप कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश…

29 minutes ago

बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान: “मेरे हाथ से एक हत्या हुई”

बृज भूषण शरण सिंह गोंडा/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गोंडा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व…

1 hour ago

Pakistan Airstrike: अफगानिस्तान में पाक हमले, 7 ठिकानों को बनाया निशाना

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। अफगानिस्तान में Pakistan Airstrike को लेकर नई जानकारी सामने आई है।…

1 hour ago

बलिया: 5 लाख के विवाद ने ली किन्नर रेखा की जान

बलिया/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बैरिया क्षेत्र में हुए सनसनीखेज किन्नर रेखा हत्याकांड…

1 hour ago

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

9 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

10 hours ago