संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l कृषि विज्ञान केन्द्र बगही में कृषि विभाग द्वारा आयोजित उप्र मिलेट्स (श्री अन्न) पुनरोद्धार कार्यक्रम योजनान्तर्गत तीन दिवसीय कृषक उत्पादन संगठन प्रशिक्षण का उद्घाटन अध्यक्ष, नगर पंचायत प्रतिनिधि हैंसर बाजार नीलमणि द्वारा किया गयाl जो 18 अक्टूबर 2023 तक चलेगा।
उप निदेशक कृषि, डा. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र बगही जनपद संत कबीर नगर में 50 कृषि उत्पादक संगठन के सदस्यों का उत्तर प्रदेश मिलेटस श्री अन्न पुनरुद्धार कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण में इन्हें मिलेट्स के उत्पादन, बीज उत्पादन, मिलेट्स के प्रसंस्करण की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान राम चेत चौधरी के क्षेत्र बीज विधान संयंत्र एवं गोरखपुर में पारले-जी प्रसंस्करण इकाई का भ्रमण दिनांक 17 को कराया जाएगा। कार्यक्रम में बस्ती से डॉक्टर बृहस्पति पांडेय, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर आरबी सिंह, डॉक्टर अरविंद कुमार एवं उप कृषि निदेशक कृषि डॉ.राकेश कुमार सिंह द्वारा प्रतिभागियों को मिलेट्स के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…
बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…
पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…
कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…