डीएम के निर्देश खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद संत कबीर नगर में आम जनमानस को नवरात्रि एवं दशहरा के पर्व पर सुरक्षित खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु विशेषकर कुट्टू आटा, सिंघाड़ा आटा एवं अन्य फलाहार के नमूने संग्रहित कर खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ प्रेषित किये जाने हेतु निर्देश दिए हैं।
उक्त निर्देश के क्रम में सोमवार को अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जे.पी. तिवारी ने बताया कि भारत मिनी मार्ट नेदूला चौराहा से फलाहार नमकीन तथा बाकला की दाल का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु भेजा जा रहा है। दिनांक 14.10.2023 को भी मूंगफली दाना का नमूना यश मार्ट इण्डस्ट्रीयल एरिया से संग्रहित कर भेजा गया। भारत मिनी मार्ट में पैकिंग एवं लेबलिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। जिसे पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। औचक निरीक्षण व नमूना को संग्रहीत कर जांच कराने का यह अभियान सतत जारी रहेगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

चार माह बाद बाइक चोरी का खुलासा: गोरखपुर का युवक गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

बृजमनगंज पुलिस की कार्रवाई, फरार साथी की तलाश जारी महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। बृजमनगंज थाना पुलिस…

3 minutes ago

ऑनलाइन बेटिंग, कैसीनो और डिजिटल गेमिंग पर एक समान कानून की बढ़ती आवश्यकता

गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी…

6 minutes ago

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में ‘विकसित भारत यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) । महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में…

1 hour ago

बीबीएयू में वृक्षारोपण अभियान, हरित परिसर के निर्माण का लिया संकल्प

रोटरी क्लब के सहयोग से छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने किया पौधरोपण, कुलपति ने पर्यावरण…

2 hours ago

225 किलो महुआ लहन नष्ट, छह लीटर कच्ची शराब बरामद, आबकारी विभाग का विशेष अभियान जारी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश…

2 hours ago

उपजाऊ जमीन पर सड़क बनाने का आरोप, डीएम के आदेश पर जांच शुरू

मेंहदावल के लहरौली ठाकुराई गांव में सड़क निर्माण पर विवाद, किसान ने पीडब्ल्यूडी व ठेकेदार…

2 hours ago