नवाब मलिक के कार्यालय का उद्घाटन

रोड शो में उमड़ा जन शैलाब

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)l शिवाजी नगर मानखुर्द विधानसभा से राकांपा अजित पवार गुट के प्रत्याशी नवाब मलिक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यालय उद्घाटन के तत्पश्चात शिवाजी नगर सिग्नल से रोड शो शुरू हुआ, इस रोड शो में हजारों की संख्या में लोग शामिल थे। जगह जगह नवाब मलिक का स्वागत किया गया। नवाब मलिक का यह रोड शो शिवाजी नगर हाइवे से शुरू होकर, इंडियन ऑयल नगर, म्हाडा कॉलोनी, लोटस कॉलोनी, दुर्गा सेवा संघ, जाफरी स्कूल रफी नगर, अहिल्या बाई होलकर मार्ग रोड क्रमांक तक गया। इस दौरान नवाब मलिक ने शिवाजी नगर इलाके की प्रमुख समस्याओं को भी सुना और उनका निदान करने का आश्वासन भी दिया । खुली जीप में नवाब मलिक के इस रोड शो का मतदाताओं का उत्कृष्ट प्रतिसाद देखने को मिला। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं में प्रमुख रूप से राकांपा नेता शिवाजी राव नलावडे, एडवोकेट सैयद जलालुद्दीन, पूर्व नगरसेवक कप्तान मालिक, राकांपा जिला अध्यक्ष अरशद अमीर, तालुका अध्यक्ष शाहिद शेख सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी,कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

24 minutes ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

51 minutes ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

55 minutes ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

59 minutes ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

1 hour ago

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

23 hours ago