डीएम एवं एसपी ने छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायजा

घाटों पर स्वच्छता और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित कराने का दिया निर्देश

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी दिव्या का व्यापक जायजा लेने के लिए बरहज तहसील के सरयू घाट, कपरवार घाट एवं सलेमपुर तहसील के अंतर्गत नदावर घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर चल रही तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी ने घाटों पर साफ-सफाई, मोबाइल टॉयलेट की पर्याप्त व्यवस्था, और घाटों की बैरिकेडिंग की मजबूती को लेकर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर एकत्र होते हैं, ऐसे में स्वच्छता और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीमें, प्रशिक्षित गोताखोर, और नाव की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। सुरक्षा की दृष्टि से जिलाधिकारी ने घाटों पर प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा, कि छठ पर्व पर कई श्रद्धालु पूरी रात घाटों पर रुकते हैं, ऐसे में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था होना अनिवार्य है। इसके लिए जनरेटर की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि रात में भी पर्याप्त प्रकाश बना रहे। उन्होंने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही के लिए बैरिकेडिंग की जांच की और श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने का आग्रह किया। इसी दौरान निःशुल्क कोचिंग की छात्राओं जिसमे शिवानी पाण्डेय,परी विश्वकर्मा, पलक जायसवाल, अंजली व नेहा खातून द्वारा सरयू तट पर बनाई गई रंगोली का जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सराहना कर छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने छठ पूजा के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चैन स्नैचिंग, पॉकेटमारी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही, सीसीटीवी कैमरों से घाटों की लगातार निगरानी की जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी अंगद यादव सहित सीओ आदित्य कुमार सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी व नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल व अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम सुंदर जायसवाल सहित नपा अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

3 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

3 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

3 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

4 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

4 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

4 hours ago