वसन्त पंचमी है शाश्वत शुभ दिन,
माँ सरस्वती श्वेतवस्त्र में ख़ुश हैं,
पीली सरसों प्रफुल्लित उपवन में,
शिशिर जगाता है, वसंत निद्रा में।
रचना रचो माँ, आदित्य करते अर्चना,
नवताल हों, नवछंद हों, नवल वंदना।

सुर सुगम्या वागवरदा, वीणावादिनि,
शारदा माँ कंठ वसना, सुस्वरदायिनि,
सरस्वती, सप्त सरगम सिद्धिदायिनि,
श्वेतवस्त्रालंकृता, माँ बुद्धि दायिनि।
रचना रचो माँ, आदित्य करते अर्चना,
नवताल हों, नवछंद हों, नवल वंदना।

माधुर्य प्रसाद दे, सुरम्य स्वभाव दे,
सुशील सुमित्र दे, सुबुद्धि सुहास दे,
सुपिंगल पाठ दे माँ विवेक विचार दे,
विनय सुनीति दे, हे देवि माँ शारदे।
रचना रचो माँ, आदित्य करते अर्चना,
नवताल हों, नवछंद हों, नवल वंदना।

भारत भुवन में है भव्य भाव भारती,
भक्ति शक्ति दे, उतारें तव आरती,
श्रद्धा ज्ञान दे, नम्रता का स्थान दे,
योग्यता मान दे, हे मातु सम्मान दे।
रचना रचो माँ, आदित्य करते अर्चना,
नवताल हों, नवछंद हों, नवल वंदना।

मातु कर दे अब दया, दे दीजिये वर,
तार सरगम हों सुगम हो जायँ झंकृत,
रचना रचो माँ, आदित्य करते अर्चना,
नवताल हों, नवछंद हों, नवल वंदना।
रचना रचो माँ, आदित्य करते अर्चना,
नवताल हों, नवछंद हों, नवल वंदना।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

6 minutes ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

19 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

20 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

20 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

20 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

20 hours ago