वीएमडब्लू टीम फ़ाउंडेशन द्वारा हुआ निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

200 मरीज लाभांवित, मरीजों को दी निशुल्क दवाइयां

लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) | नदौली गाँव मे माँ पुनिता फ़ार्मा क्लीनिक पर वीएमडब्लू टीम फ़ाउंडेशन द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। चिकित्सा शिविर में ग्रामीण क्षेत्र से आए दो सौ से अधिक मरीजों ने इसका लाभ उठाया। शिविर में डॉ एम आर कनौजिया, डॉ वी डी पाण्डेय, डॉ एस पाठक और फार्मसिस्ट धीरज त्रिपाठी, सौरभ दुबे, सत्यम पाठक, वागीस त्रिपाठी शामिल थे। जिनके द्वारा मरीजों का निशुल्क परीक्षण किया गया। साथ ही साथ सभी मरीजों को निशुल्क दवा वितरित किया गया। कार्यक्रम में बुजुर्ग और महिला मरीजों की संख्या अधिक थी। उनका रक्तचाप एवं शुगर, वजन जांच भी निशुल्क किए गए।
इस मौके पर वीएमडब्लू टीम फ़ाउंडेशन के संचालक योगेश पाण्डेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की वजह से लोग नियमित इलाज नहीं करा पाते हैं जिसका दुष्परिणाम काफी घातक होता है। कोई अस्वस्थ या बीमार न रहे इसलिए संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र में फ्री चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर तारा बाबा, राज नाथ तिवारी, नीरज कुमार, विक्की, नितिन, लवकुश, अमन, मनीष सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

9 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

13 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

13 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

13 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

13 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

14 hours ago