हिन्दू महासभा ने किया राष्ट्रवाद का समर्थन – बी एन तिवारी
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली उच्च न्यायालय के जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी आवास में करोड़ों रुपए की नगदी बरामद होने पर न्याय व्यवस्था में भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय जनमानस में आक्रोश पनप रहा है। इस प्रकरण को लेकर राष्ट्रवाद भारत प्रथम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश तोमर के नेतृत्व में 24 मार्च को जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया जा रहा है। राष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर शैलेंद्र ठाकुर प्रदर्शनकारियों का मार्गदर्शन करेंगे। राष्ट्रवाद भारत प्रथम के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि यह प्रदर्शन जस्टिस यशवंत वर्मा को बचाने का प्रयास करने के तहत उन्हें बर्खास्त करने के स्थान पर केवल उनका स्थानांतरण करने के विरोध में किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी दोपहर एक बजे जंतर मंतर पर प्रदर्शन एकत्र होंगे और नारेबाजी करते हुए सर्वोच्च न्यायालय के लिए प्रस्थान करेंगे। सर्वोच्च न्यायालय पर राष्ट्रवाद भारत प्रथम के शीर्ष पदाधिकारियों द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश की अपनी मांगों का ज्ञापन दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रवाद भारत प्रथम दिल्ली प्रदेश के कार्यकर्ता भारी संख्या में जंतर मंतर पर पहुंच रहे हैं। दूसरी तरफ अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने राष्ट्रवाद भारत प्रथम के आंदोलन का समर्थन किया है। यह जानकारी बी एन तिवारी ने जारी बयान में दी। जारी बयान के अनुसार हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश प्रभारी सुरेन्द्र स्वामी, प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा और प्रदेश महामंत्री शिवा गोस्वामी ने कहा कि न्यायपालिका को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने और उच्च न्यायालय तथा सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधीशों की नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रतियोगी परीक्षा पर आधारित बनाने के लिए राष्ट्रवाद द्वारा जंतर मंतर पर आयोजित हो रहे प्रदर्शन में शामिल होकर अपना योगदान देगी।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…
गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…
खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर 6 अप्रैल से…