जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

भाषण प्रतियोगिता में रितिका को मिला प्रथम स्थान

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाईयों सतपुड़ा, विंध्यांचल एवं शिवालिक द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अवसर पर 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती मनाते हुए स्वयंसेवकों और स्वयं सेविकाओं द्वारा भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया जिसमें सभी स्वयंसेवकों और स्वयं सेविकाओं ने स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व व चरित्र पर प्रकाश डालते हुए अपने-अपने विचारों को रखा । निर्णायक मंडल द्वारा तीन प्रतिभागियों को चयनित किया गया प्रथम रितिका पटेल, द्वितीय मोहम्मद कैफ और तृतीय स्थान अर्चना वर्मा ने प्राप्त किया।
बतौर मुख्य अतिथि के रूप में समाज शास्त्र के प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सोनकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के चरित्र से अपने जीवन में त्याग श्रम और तपस्या के भाव को बनाना चाहिए। स्वामी जी का चरित्र और उनका जीवन दर्शन नौजवानों के लिए एक प्रतीक हैं l तीनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ मिथलेश कुमार चौधरी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ नेहा एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ पीयूष कुमार जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा एक सप्ताह युवा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा इसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं संपादित होगी l कार्यक्रम में उपस्थित निर्णायक की भूमिका का निर्वहन कर रही प्राचीन इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ ज्योत्सना पांडेय ने कहा कि नौजवानों को सामाजिक संकल्पना की धारणा अपने जीवन में अपना चाहिए और स्वामी विवेकानंद के बताएं आदर्शों पर चलकर अपने आप की प्रामाणिकता सिद्ध करनी चाहिए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बरहज विधानसभा में पवन तिवारी की एंट्री!

आजाद अधिकार सेना ने 2027 चुनाव के लिए घोषित किया प्रत्याशी, जानिए क्या है पार्टी…

3 hours ago

बिहार MLC चुनाव में घमासान!

8 सीटों पर मतदान के बीच मोकामा में नीरज कुमार-अनंत सिंह समर्थक भिड़े, संजीव कुमार…

4 hours ago

सर्दियों में घूमने का बना रहे हैं प्लान? भारत की इन 5 जगहों पर दिखेगा प्रवासी पक्षियों का अद्भुत नजारा

सर्दियों में पक्षियों का अद्भुत संसार! भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों पर दिखेंगे रंग-बिरंगे…

6 hours ago

शुगर, बीपी और सेहत की चिंता… फिर राम कपूर ने बदली जिंदगी, जानिए उनका फिटनेस सफर

Ozempic लेने वालों को दी दो टूक सलाह, बोले—वर्कआउट का कोई शॉर्टकट नहीं 55 किलो…

6 hours ago