Categories: Uncategorized

जन सहयोग के बगैर अपराध पर अंकुश लगाना मुश्किल – रवि खोखर

सीओ कैसरगंज ने थाना फखरपुर परिसर में ग्राम प्रधानों संग बैठक कर किया सीधा संवाद

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना फखरपुर परिसर में क्षेत्राधिकारी रवि खोखर ने संभ्रांत लोगों व ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए जनता से सीधा संवाद किया। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि बिना जनता के सहयोग से आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाना काफी मुश्किल है। ठंड के मौसम मे कोहरा का लाभ लेकर चोर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है जिसे रोकने के लिए पुलिस तो सक्रिय है ही लेकिन इसमें आपका सहयोग जरुरी है। उन्होंने लोंगों से पूछा रात मे पुलिस गश्त करती मिलती है सायरन की अवाज सुनाई देता है कि नहीं सभी ने फखरपुर एसओ की कार्यशैली की सराहना किया। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हो जाता है तो उसकी मदद करे इसमें आपको पुलिस तंग नहीं करेगी।एसओ राजेश शुक्ल ने कहा कि बाजार में करीब 250 व्यापारी है अगर हर पांचवा दुकानदार कैमरा लगवा ले तो घटनाओं पर अंकुश लग जाए कैमरा लगने से चोर भी डरते हैं।एसओ ने व्यापारियों से कैमरा लगवाने की अपील की सर्राफा दुकान दार अधिक सक्रिय रहें अगर कोई संदिग्ध दिखता है तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दे क्योंकि ज्यादातर चोर दिन में रेकी के बाद रात में घटनाओं को अंजाम देते हैं। कहा कि पुलिस हमेशा आम जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है। एसओ ने कहा कि किसी भी प्रकार की अगर समस्या हो तो उन्हें सूचित करें। हरसंभव सहायता दी जायेगी। इसी के साथ आज थाना दिवस के दिन जमीनी विवाद के पांच प्रार्थना पत्र आए जिनमें से कई वर्षों से चल रहा अमर प्रकाश मिश्रा सत्य प्रकाश मिश्र आनंद प्रकाश मिश्रा तीनों सगे भाइयों का जमीनी विवाद आज थाना अध्यक्ष राजेश शुक्ला के कुशल निर्देशन में सी क सिंह के समक्ष प्रस्तुत कर तीन घंटे बाद निस्तारण किया गया और तीनों भाइयों को समझा बूझकर सुलह समझौता करवाया गया उसके बाद तीनों भाई एक दूसरे के गले मिले और मौके पर मौजूद सैकड़ो लोगों द्वारा थाना प्रभारी की प्रशंसा हो रही थी वहां मौजूद लोगों का कहना था कि यदि इस तरह के अधिकारी हर थानों में नियुक्त किए जायें तो जमीनी विवाद बिल्कुल खत्म किया जा सकते हैं प्रमुख प्रतिनिधि ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र शुक्ला, सीताराम पांडेय, पेशकार यादव,रमाकांत पाठक, अजय शुक्ला, समेत अन्य मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में पेश करने की तैयारी

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

51 minutes ago

18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं और नवविवाहित महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर जोर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत पात्र नागरिकों…

1 hour ago

सिकंदरपुर में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत संपन्न हुआ समारोह

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना…

1 hour ago

पीईटी परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, 11 केंद्रों पर रहेगा पर्याप्त पुलिस बल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने…

1 hour ago

बैंक रिकवरी एजेंट पर लाठी-डंडों से हमला, जिला अस्पताल रेफर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। खजूरी थाना क्षेत्र में शनिवार को बैंक के रिकवरी एजेंट पर…

1 hour ago

अंतरिक्ष विज्ञान का जुनून! देवरिया में छात्रों को सिखाई गई रॉकेट बनाने और उड़ाने की तकनीक

आसमान छूने की तैयारी! देवरिया में छात्रों ने सीखी रॉकेट लॉन्चिंग की तकनीक, मिनी रॉकेट…

2 hours ago