श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस का भव्य आयोजन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दादर आश्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. उदय पासवान के मार्गदर्शन एवं संरक्षण मे राष्ट्रीय युवा दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम अधिकारी डॉ एस एन मिश्र, डॉ उमाकांत यादव, कार्यालय अधीक्षक सत्यनारायण यादव एवं वरिष्ठ लिपिक हरेंद्र नाथ चौधरी ने दीप प्रज्वलन और माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। कार्यक्रम अधिकारी ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। हरेंद्र नाथ चौधरी ने युवाओं को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें भाषण और कविता पाठ शामिल थे। इसके अतिरिक्त, एनएसएस स्वयंसेवकों ने “युवाओं का योगदान देश निर्माण में” जैसे संकल्प लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी, और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत मे कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की यह पहल छात्रों के जीवन में प्रेरणा का स्रोत बनी और उन्हें स्वामी विवेकानंद के विचारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का समापन डॉ उमाकांत यादव ने धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सिकंदरपुर में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत संपन्न हुआ समारोह

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना…

4 minutes ago

पीईटी परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, 11 केंद्रों पर रहेगा पर्याप्त पुलिस बल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने…

10 minutes ago

बैंक रिकवरी एजेंट पर लाठी-डंडों से हमला, जिला अस्पताल रेफर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। खजूरी थाना क्षेत्र में शनिवार को बैंक के रिकवरी एजेंट पर…

16 minutes ago

अंतरिक्ष विज्ञान का जुनून! देवरिया में छात्रों को सिखाई गई रॉकेट बनाने और उड़ाने की तकनीक

आसमान छूने की तैयारी! देवरिया में छात्रों ने सीखी रॉकेट लॉन्चिंग की तकनीक, मिनी रॉकेट…

1 hour ago

फूलों की बारिश, महिलाओं की भीड़ और समर्थन में नारे… चुनार पहुंचीं दिव्या मित्तल ने किया बड़ा ऐलान

चुनार में दिव्या मित्तल का शक्ति प्रदर्शन! फूलों की बारिश, नारों से गूंजा नगर; हर…

4 hours ago

पेट दर्द और उल्टियों के बाद अस्पताल पहुंचे अफजाल अंसारी, रात 12 बजे मेदांता में कराया गया भर्ती

अफजाल अंसारी की अचानक बिगड़ी तबीयत, देर रात मेदांता में भर्ती! पेट दर्द और उल्टियों…

4 hours ago