राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण: जेएनसीयू बलिया में हुआ भव्य कार्यक्रम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (JNCU) में शुक्रवार को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के प्रकाशन के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि यह अमर गीत पहली बार 7 नवम्बर 1875 को बंग दर्शन पत्रिका में प्रकाशित हुआ था।

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ‘वंदे मातरम्’ ने स्वतंत्रता सेनानियों को अपार प्रेरणा दी थी। इसी भावना को जीवंत रखने के लिए विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया। इस अवसर पर परिसर में देशभक्ति और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना से वातावरण गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम में कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि “‘वंदे मातरम्’ में भारत माता के स्वरूप का सजीव चित्रण है। इसके भावों को अनुभव करने मात्र से ही हृदय में देशभक्ति की लहर दौड़ जाती है।”

ये भी पढ़ें – दिव्यांग पेंशन बढ़ाने सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील पर प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजय कुमार चौबे ने किया और धन्यवाद ज्ञापन चीफ प्रॉक्टर डॉ. प्रियंका सिंह ने दिया। इस अवसर पर कुलसचिव एस.एल. पाल, शैक्षणिक निदेशक डॉ. पुष्पा मिश्रा, डॉ. विनीत सिंह, डॉ. प्रमोद शंकर पांडेय, डॉ. छबि लाल, डॉ. अनुराधा राय, डॉ. रंजनी चौबे, डॉ. प्रवीण नाथ यादव, डॉ. सरिता पांडेय, डॉ. रंजना मल्ल सहित अनेक प्राध्यापक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें – वंदे मातरम्” के 150 वर्ष : राजकीय बौद्ध संग्रहालय में छायाचित्र प्रदर्शनी एवं सामूहिक गायन कार्यक्रम सम्पन्न

Karan Pandey

Recent Posts

युद्ध के बीच जेलेंस्की की हवाई सुरक्षा पर सवाल, विमान के करीब पहुंचा अज्ञात ड्रोन

कीव (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मोल्दोवा से नॉर्वे जाते समय यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के विमान…

6 minutes ago

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

12 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

13 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

13 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

13 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

13 hours ago