आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा देशभर में बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अद्यतन (Mandatory Biometric Update – MBU) कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, UIDAI के निर्देश पर समस्त राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र जारी कर अभिभावकों एवं संरक्षकों को इस प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस पहल के तहत, बेसिक शिक्षा विभाग के सहयोग से जनपद आगरा में भी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों में से ऐसे विद्यार्थियों की पहचान की जा रही है, जिनके आधार में बायोमेट्रिक अद्यतन आवश्यक है। इसके लिए UDISE+ पोर्टल पर “Active Students” डेटा के आधार पर समीक्षा की जा रही है।
UIDAI लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय के दिशा-निर्देशानुसार, जनपद के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के छात्रों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अद्यतन प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। विशेष रूप से 05 से 07 वर्ष एवं 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों के आधार में बायोमेट्रिक अपडेट आवश्यक है।
ये भी पढ़ें – राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण: जेएनसीयू बलिया में हुआ भव्य कार्यक्रम
जिला प्रशासन द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया है कि वे विद्यालयों को ऐसे छात्रों की पहचान कर उनके अभिभावकों को निकटतम आधार सेवा केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक अद्यतन कराने के लिए प्रेरित करें।
आधार सेवा केंद्रों की जानकारी UIDAI की वेबसाइट https://bhuvan-app3.nrsc.gov.in/aadhaar से प्राप्त की जा सकती है।
जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का बायोमेट्रिक अद्यतन शीघ्रता से कराएं, ताकि विद्यार्थियों के आधार डेटा अद्यतन एवं सटीक रह सकें और भविष्य में सरकारी योजनाओं से जुड़ी सुविधाओं के लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
ये भी पढ़ें – दिव्यांग पेंशन बढ़ाने सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील पर प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन
Ai निर्मित आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
लेखक: यतीन्द्र मिश्र काशी केवल एक प्राचीन नगर नहीं, बल्कि भारत की उस जीवंत चेतना…
22 स्टालों पर दीपावली से जुड़े उत्पादों की धूम, छह नवंबर को विकास भवन में…
मऊ(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशों के क्रम में जिला गंगा समिति, मऊ…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के…
अजीत कुमार पाण्डेय गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ,…