दिव्यांग पेंशन बढ़ाने सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील पर प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में तहसील कार्यालय सलेमपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन नायब तहसीलदार गोपाल जी को सौंपा।

प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के हितों की अनदेखी कर रही है। चुनाव के दौरान दिव्यांग पेंशन बढ़ाने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। उन्होंने मांग की कि दिव्यांग पेंशन 1,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रतिमाह की जाए।

ये भी पढ़ें – शिक्षक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

राकेश सिंह ने आगे कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर सभी दिव्यांगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया जाना चाहिए, ताकि उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। साथ ही उन्होंने जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया को सरल करने की भी मांग की, जिससे आम जनता को परेशानी न उठानी पड़े।

ज्ञापन सौंपने वालों में राकेश सिंह, नसीम हासमी, उपेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, प्रदीप, मूरत कुशवाहा, लक्ष्मण, योगेंद्र गोंड, नरसिंह चौहान, आनंद यादव, छेदी प्रसाद, भरत और परमानंद प्रसाद आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें – देवरिया में आयोजित पशु आरोग्य मेला में 324 पशुओं का हुआ उपचार, किसानों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

Karan Pandey

Recent Posts

कहीं धनवर्षा, कहीं नए अवसरों की बहार, किसके जीवन में खिलेगा खुशियों का संसार?

आज का पंचांग और राशिफल 6 नवंबर 2026: धनतेरस पर जानें 12 राशियों का हाल,…

2 hours ago

ई-रिक्शा में बैठने से पहले जान सकेंगे चालक की पहचान! डीआईजी एस. चनप्पा ने शुरू किया अभियान

ई-रिक्शा में लगा QR कोड खोलेगा चालक की पूरी कुंडली! स्कैन करते ही सामने आएगी…

2 hours ago

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को 2 साल 10 माह की सजा

देवरिया पुलिस की प्रभावी पैरवी से राजेश मिश्रा को न्यायालय ने सुनाया दंड, पांच हजार…

4 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन पर गमगीन हुआ प्रेसक्लब सभागार, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

फोटो ai निर्मित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन की खबर…

5 hours ago