सस्टेनेबल फ़ूड सिक्योरिटी विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में हीरक जयंती समारोह-2025 के अवसर पर सस्टेनेबल फ़ूड सिक्योरिटी विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष पीआरडीएफ पद्मश्री प्रोफेसर राम चेत चौधरी ने ‘ इंडिया एज ए फ़ूड बास्केट फॉर दी वर्ल्ड ‘ विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया।
प्रोफेसर चौधरी ने अपने व्याख्यान में बताया कि भारत, चीन, अमेरिका, अफ्रीका एवं यूरोपियन देशो में चावल का निर्यात करता है और कालानमक धान की प्रजाति केएन-3, बौना कालानमक एवं जैविक कालानमक के उत्पादन से किसानो की आय सामान्य धान की तुलना में तीन गुना तक बढ़ जायेगी। उन्होंने कालानमक धान को बासमती धान से श्रेष्ठ बताते हुए कहा की इसमें प्रोटीन, आयरन एवं जिंक भरपूर मात्रा में मिलता है।
इस अवसर पर एचएस गौर, सागर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष विशिष्ट अथिति प्रोफेसर एएन राय ने केएस भार्गव स्मृति व्याख्यान देते हुए छात्रों को प्रोफेसर केएस भार्गव के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में छात्रों को शिक्षा के माध्यम से व्यक्तित्व एवं राष्ट्र के निर्माण पर ज़ोर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने करते हुए अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि पुरातन छात्रों को विश्वविद्यालय में हुए सकारात्मक परिवर्तनों एवं विकास को देखने के लिए निरंतर विश्वविद्यालय से जुड़े रहना होगा। उन्होंने शोध के क्षेत्र में सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन फैसिलिटी कि चर्चा करते हुए कहा कि ये न केवल विश्वविद्यालय में शोध एवं पेटेंट्स को बढ़ावा देगा अपितु इससे विश्वविद्यालय शोध के हब के रूप में विकसित होगा।
इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के विभिन्न भागों से कुल 130 शोध पत्रों का ऑफलाइन, ऑनलाइन एवं पोस्टर के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रो. वीएन पाण्डेय, प्रो. पूजा सिंह, डॉ. अभय कुमार, डॉ. राकेश पाण्डेय, डॉ. राजवीर सिंह चौहान, डॉ. स्मृति मल्ल, डॉ. दीपा श्रीवास्तव, डॉ. तूलिका मिश्रा, विभाग के समस्त शोध छात्र, कर्मचारीगण एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं अन्य जन उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

3 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

3 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

3 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

5 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

5 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

5 hours ago