संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड 2 सतीश कुमार के निर्देशन में आम जनमानस को होली पर्व के दृष्टिगत शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष अभियान जारी है।
इस अभियान के तहत धनघटा तहसील के हैसर बाज़ार से 2 नमूने एक खोए का व एक रंगीन कचरी का, महुली बाजार से तीन नमूने दो खोए के व एक पनीर का, व धनघटा से एक नमूना खाद्य तेल का संगृहीत किया गया। इसके अलावा, लगभग 50 किलोग्राम रंगीन कचरी सीज की गई, जिसका अनुमानित कीमत रु 2500 है।
कुल 6 नमूने संगृहीत किए गए। जिन्हें जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यवाही के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेशकुमार, मिश्रीलाल, सच्चिदानंदगुप्ता व पुलिस बल आदि उपस्थित रहे।
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…
79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…
भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…
हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…
पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…