राष्ट्र धर्म बचाना होगा -विजय सिंह

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्र बचाना है तो पहले,
राष्ट्र धर्म बचाना होगा!
हर एक सनातनी को,
अपना कर्ज चुकाना होगा!!
ऋषि – मुनियों ने शास्त्रों से,
कुछ नीतियाँ बताईं थी!
‘वीर भोग्य वसुंधरा’ की बातें,
दुनिया को सिखाई थी!!
गीदड़ के झुंड देख कर,
पीछे नहीं हटेंगे!
सदियों से जो दर्द सहा है,
उससे अब निपटेंगे!!
राष्ट्र धर्म के आगे आखिर,
कोई धर्म ना होता है!
विपदा में भी योद्धा अक्सर,
धूर्तों को चित कर देता है!!
एक बीमारी फैली थी,
जो धर्म बदलवाने की!
विश्व गुरु भारत की,
हर पहचान मिटाने की!!
उन कायर जनता के,
साज़िश को विफल बनाना है! महाराणा और वीर शिवाजी सा,
महाबली बन जाना है!
महाबली बप्पा रावल ने,
जब तलवार उठाई थी!
सदियों तक यवनों की,
आँखे खौफ में समाई थी!!
बांग्लादेश धधक रहा है,
जिहाद की चीत्कार से!
मासूमों पर जुल्म हो रहा,
भीषण अत्याचार से!!
आग पड़ोस में लगी हुई है,
अपना घर भी झुलसेगा!
आत्मरक्षा की तैयारी से,
हर एक मुद्दा सुलझेगा!!
विजय! ललकार दिखाना होगा,
भारत को समर्थ बनाना होगा!
राष्ट्र बचाना है तो पहले,
राष्ट्र धर्म बचाना होगा!!

rkpshomnath

Recent Posts

आज किस्मत देगी साथ या बढ़ेगी चुनौती? पढ़ें मेष से मीन तक का पूरा राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और सफलता का साथ, जानें मेष से…

5 hours ago

पहली शादी छिपाने से लेकर खेत-जेवर बेचने तक के आरोप, परेशान महिला ने थाने के बाहर उठाया बड़ा कदम

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। शाहजहांपुर जिले के बंडा थाने के मुख्य गेट पर बुधवार…

6 hours ago

अध्ययनरत छात्र-छात्राओं कों गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करूँगा: शिवम गुप्ता

नवनियुक्त बीईओ नवाबगंज नें किया कार्यभार ग्रहण बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) । ब्लाक नवाबगंज खण्ड…

7 hours ago

बाढ़ में राहत की मिसाल बनीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी

सुजौली और जंगल गुलरिहा में कम्युनिटी किचन के माध्यम से पका भोजन उपलब्ध कराया बहराइच…

7 hours ago

पौधारोपण के बाद पौधों की निगरानी में ढिलाई नहीं चलेगी : सीडीओ

शत-प्रतिशत जियो टैगिंग के निर्देश, गांवों में गठित होंगी आर्द्र भूमि समितियां; 33 लाख पौधे…

7 hours ago