उत्तराखंड में पीसीएस अधिकारी बने गुलाम रजा गौस मंसूरी

बंगरा निवासी गुलाम का वित्त विभाग में राज्य कर अधिकारी के पद पर हुआ

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही के राजस्व ग्राम बंगरा रामबक्स राय निवासी व विद्युत विभाग के रिटायर्ड जेई निसार अहमद तथा फातिमा खातून के पुत्र गुलाम गौस रजा मंसूरी का चयन उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा के द्वारा वित्त विभाग में राज्य कर अधिकारी के पद पर हुआ। गुलाम ने यह उपलब्धि अपने पहले प्रयास में ही हासिल की है।उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार द्वारा गत बुधवार को जारी उक्त परीक्षा परिणाम में उक्त पद पर चयनित गुलाम ने हाईस्कूल की पढ़ाई नवजीवन मिशन स्कूल कसया से पूरी करने के बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़ से की। कानपुर से बीटेक करने के बाद गुलाम दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। उक्त परीक्षा में गुलाम गौस रजा मंसूरी को 979 अंक प्राप्त हुआ है। गुलाम गौस रजा मंसूरी की सफलता पर सिकंदर बक्स, सपा नेता मु. इलियास अंसारी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम, कैफुल अली, पूर्व प्रधान रामबिहारी राय, बीडीसी संघ के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, अनवर अंसारी, हारुन रसीद, साहब अंसारी, रामनगीना कुशवाहा, अनवर पहलवान, अशरफ आलम, इकबाल अहमद आदि ने शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

rkpshomnath

Recent Posts

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

5 hours ago

यूपी कैबिनेट में 18 प्रस्तावों पर आज मंथन, पीआरडी जवानों और किसानों समेत कई वर्गों को मिल सकती है बड़ी राहत

AI निर्मित फोटो लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

6 hours ago

हाथों में मेहंदी, दिल में गुस्सा: पुरानी नियमावली की मांग पर सड़क पर महिला अभ्यर्थी

तीज पर भी नहीं थमा TGT-PGT अभ्यर्थियों का आंदोलन, हाथों की मेहंदी में लिखी ‘पुरानी…

7 hours ago

बिहार में आज 22 जिलों में येलो अलर्ट, तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल सामान्य बना हुआ है,…

7 hours ago

पेंशन-मकान-संपत्ति सब है, मगर साथ नहीं; 90 बुजुर्गों ने तलाशा जिंदगी का हमसफर

84 की उम्र में फिर साथी की तलाश, लखनऊ में जुटे 90 वरिष्ठ नागरिक अभिषेक…

8 hours ago