
कराड/महाराष्ट्र(राष्ट्र की परम्परा)
आइडियल पत्रकार संगठन सतारा महाराष्ट्र के वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा से कराड में मुलाकात की। संगठन के प्रदेश संयुक्त सचिव महाराष्ट्र पीयूष गोर के नेतृत्व में प्रदेश सचिव महाराष्ट्र संजय बदियानी, तथा जिला अध्यक्ष सतारा विद्या मोरे ने कराड स्थित एक निजी होटल में मुलाकात की। तीनों पदाधिकारीयों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा का अंग वस्त्र एवं बुके देकर स्वागत किया गया। वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने संगठन को मजबूत बनाने व राष्ट्रीय कार्यक्रम सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। कराड में जल्द ही एक पत्रकारों की मीटिंग करने का निर्णय भी लिया गया हैं।
More Stories
मनपा आयुक्त भूषण गगरानी के साथ आशीष शेलार की महत्वपूर्ण बैठक
भाजपा हॉकर्स यूनिट मुंबई द्वारा सराहनिय कार्य
आंतकवाद, जातिवाद, और धर्मवाद के खिलाफ राष्ट्रवादी रिपब्लिकन पार्टीने निकाली तिरंगा रैली