आगामी 13 जुलाई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

लोक अदालत में होगा वादो का निस्तारण

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।सचिव  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/ अपर सचिव,  जनपद एवं सत्र न्यायाधीश बलरामपुर विमल प्रकाश आर्य ने बताया कि जनपद न्यायालय बलरामपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा जिसमें जनपद न्यायालय में विचाराधीन दीवानी मामलें, पिटी अफेन्स, उत्तराधिकार मामलें, एम०वी०एक्ट, जुआ अधिनियम, आबकारी अधिनियम आदि के मामलों का निस्तारण किया जायेगा। इसके अतिरिक्त स्थायी लोक अदालत में विचाराधीन मामलें, परिवार न्यायालय में विचाराधीन पारिवारिक मामलें, न्यायालय एम०ए०सी०टी० में विचाराधीन मामलें तथा उपभोक्ता फोरम में विचाराधीन मामलों का निस्तारण सुलह समझौता के आधार पर किया जायेगा तथा बाह्य स्थित दीवानी न्यायालय उतरौला व ग्राम न्यायालय तुलसीपुर में विचाराधीन मामलों का निस्तारण सुलह समझौता के आधार पर किया जायेगा तथा जनपद न्यायालय के प्रांगण में बैंक वसूली के मामलों का निस्तारण सुलह समझौता के आधार पर किया जायेगा । इसके अतिरिक्त राजस्व मामलों का निस्तारण सभी संबंधित राजस्व न्यायालयों द्वारा किया जायेगा। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि आगामी दिनांक 13-07-2024 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने मामलों का अधिक से अधिक निस्तारण कराने में अपना अपेक्षित सहयोग प्रदान करें।
rkpnews@desk

Recent Posts

गोताखोर की मौत पर बवाल: कार्रवाई और नौकरी की मांग को लेकर चक्का जाम, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक

बरहज /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )। गोताखोर सुरेंद्र साहनी की मौत के बाद बरहज क्षेत्र…

3 hours ago

07 फरवरी 2026 पंचांग: शनि देव को प्रसन्न करने के अचूक उपाय

07 फरवरी 2026 को कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, चित्रा नक्षत्र और कन्या राशि में…

3 hours ago

यूजीसी नेट-जेआरएफ में डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन

दिसंबर 2025 की परीक्षा में सौ से अधिक विद्यार्थियों को सफलता, हिंदी विषय से सर्वाधिक…

5 hours ago

तेज रफ्तार बनी हादसों की वजह, सिकंदरपुर में दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर-बेल्थरा मार्ग पर शुक्रवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने…

5 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय को वैश्विक पहचान, मलेशिया की एमएसयू से हुआ रणनीतिक करार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयूजीयू) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त पहचान…

5 hours ago

सीआरपीएफ जवान का ग्राम सभा में ऐतिहासिक स्वागत, ढोल-नगाड़ों के बीच गूंजा भारत माता की जय

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल के ग्राम पिपरपाती तिवारी में उस समय उत्सव जैसा माहौल…

5 hours ago