प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनातर्गत लाभार्थियों को मिलेगा रु0 50.00 लाख तक का ऋण

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बेरोजगार नवयुवकों को स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) योजना संचालित की जाती है। जिसके अन्र्तगत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बेरोजगार, नवयुवको/नवयुवतियों को उद्योग स्थापना हेतु रोजगार को बढावा देने के उद्देश्य से उद्यम क्षेत्र में रू0-50.00 लाख का ऋण तथा सेवा क्षेत्र में रू0-20.00 लाख तक का ऋण बैक के माध्यम से दिलाये जाने का प्राविधान है। योजनान्र्न्तगत विगत वर्षों की भांति वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद-बलरामपुर को 35 इकाई मार्जिन मनी धनराशि 100.03 लाख तथा 385 व्यक्तियों को रोजगार प्रदान किये जाने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजनान्र्न्तगत ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों को परियोजना लागत का 35 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र के लिए लाभार्थियों को परियोजना लागत का 25 प्रतिशत तक अनुदान दिये जाने की व्यवस्था है। योजनान्र्तगत लाभार्थियों को परियोजना लागत का 05 प्रतिशत अंशदान स्वय वहन करना होगा। योजना में ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं। आवेदक द्वारा विभाग की वेबसाइट *www.kviconline.gov.in* पर जाकर pmegp e-portal पर क्लिक कर KVIB एजेन्सी का चयन करते हुए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदनोंपरान्त आवेदक अपना आवेदन पत्र समस्त आवश्यक प्रपत्रों (आवेदक का नवीनतम फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति, निवास प्रमाण-पत्र, शैक्षिक योग्यता, राशन कार्ड/परिवार रजिस्टर नकल, प्रोजेक्ट रिपोर्ट) के साथ किसी भी कार्यदिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, निकट रानी धर्मशाला, नौशहरा, बलरामपुर से जमा कर सकते है तथा अधिक जानकारी के लिए मो०नं० *9580503170/9839920756* पर भी सम्पर्क कर सकते है।

         उन्होंने जनपद के बेरोजगार नवयुवक/नवयुवतियों से अपेक्षा है कि इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठायें और स्वावलम्बी बन कर प्रदेश के विकास में अपना योगदान प्रदान करें।
rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

2 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

3 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

3 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

3 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

3 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

3 hours ago