कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्याम मोहन जायसवाल ने बताया कि, शनिवार, 11 फरवरी काे राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ अशोक कुमार सिंह जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर सुनील कुमार यादव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दिनेश पाल यादव, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, विजय कुमार हिमांशु, विशेष न्यायाधीश (एस०सी०/एस०टी०)/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, कुशीनगर, श्याम मोहन जायसवाल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर, अमित कुमार तिवारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश(पाक्सो), मदन मोहन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रविकान्त यादव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव कुमारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ०टी०सी०, कुशीनगर, प्रशान्त कुमार-II, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कुशीनगर, दिनेश कुमार-II, सिविल जज (एस0डी0) कसया, कुशीनगर कविता सिंह, सिविल जज (एस.डी.) कुशीनगर सुनील कुमार त्रिपाठी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कसया, कुशीनगर, रामेश्वर दयाल, सिविल जज (एस.डी.)/एफ०टी०सी० कुशीनगर, चन्द्र प्रकाश तिवारी, न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया, कुशीनगर, मनीष कुमार यादव, सिविल जज (जू०डी०) कुशीनगर, स्वाति वर्मा, सिविल जज (जू0डी0)/एफ०टी०सी० कुशीनगर, रणन्जय सिंह, अति० सिविल जज (जू०डी०) कसया, कुशीनगर तथा संजय कुमार शाही, अध्यक्ष, राकेश मिश्र, महामंत्री, बार एसोसिएशन कुशीनगर एवं काफी संख्या में अधिवक्ता तथा वादकारीगण उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों द्वारा कुल 61590 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें फौजदारी के 3624 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें जुर्माने के रूप में रूपया-80954479=00 की धनराशि वसूल कर राजकीय कोष में जमा करायी गयी। राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से सम्बन्धित 100 क्लेम वादों का निस्तारण करते हुए, मृतकों एवं घायलों के आश्रितों को रूपया-छः करोड़ बहत्तर लाख सत्रह हजार सात सौ छानवे (रू0-67217796=00) मुआवजा दिलवाया गया। पारिवारिक न्यायालयों द्वारा 17 वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण से सम्बन्धित वादों का प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैंको द्वारा कुल 2021 बैंक ऋण वादों का निस्तारण करते हुए रूपया- तेरह करोड़ पचपन लाख इक्कीस हजार दो सौ उन्तालीस (रू0- 135521239=00) टोकन मनी के रूप में ऋण धारियों से वसूल की गयी व एन०आर्इ एक्ट में 02 वाद तथा 345 राजस्व वादों का निस्तारण किया गया।
इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 61590 वादों का निस्तारण किया गया।
सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…
बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…
कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…
एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…