महिला की चेन छीनकर फरार हुए बाईक सवार

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा) भिवंडी में चेन स्नैचिंग गिरोह द्वारा हर रोज महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है,चेन स्नैचिंग की लगातार बढ़ती घटनाओं से महिलाओं का अपने घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अभी हाल में कामतघर परिसर से एक शिक्षिका के गले से अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने चेन स्नैचिंग कर उसके गले से जबरन मंगलसूत्र छीनकर फरार होने की घटना को बाईक सवारों ने अंजाम दिया। जबकि दूसरे दिन नवीन कणेरी, पदमानगर में अज्ञात मोटरसाइकिल सवारो ने रात के पौने 9 बजे पैदल जा रही विजय हनुमान चिंदम (57) के गले से 80 हजार रूपये कीमत के सोने की चैन, छीनकर फरार हो गये। हालांकि इस घटना का राहगिरों ने विरोध किया तो, अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने उनसे झगड़ा करते हुए कहा कि ,बीच में कोई भी आऐगा तो उसको जान से मार दूगा। इस प्रकार की धमकी देते हुए मोटरसाइकिल सवार कामतघर दिशा की ओर भाग गये। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों के विरूद्ध भादंवि की धारा 394,506,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक पाटिल द्वारा किया जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

3 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

3 hours ago

ताजमहल परिसर में बंदरों का हमला, 83 वर्षीय विदेशी पर्यटक समेत दो घायल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…

3 hours ago

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

9 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

10 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

10 hours ago