देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार राय ने बताया कि आगामी 20 अक्टूबर को तीसवें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2022 का आयोजन युग निर्माण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस सीखने सिखाने की एक सतत प्रक्रिया है। बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए एक पहल है। विगत वर्ष की भांति 10 से 17 वर्ष के बच्चे इस में भाग लेंगे, जिसमें 10 से 14 जूनियर वर्ग तथा 14 से 17 वर्ष आयु के बच्चे सीनियर वर्ग में आएंगे। कम से कम 2 बच्चे प्रत्येक ग्रुप में होने चाहिए और प्रत्येक समूह का एक ग्रुप लीडर होना चाहिए। डीआईओएस ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय बाल कांग्रेसका मुख्य विषय ‘अपनी पारिस्थितिकी तंत्र को जाने’ है। पारिस्थितिकी तंत्र और स्वास्थ्य के लिए सामाजिक और सांस्कृतिक अभ्यास, आत्मनिर्भरता के लिए पारिस्थितिकी तंत्र आधारित दृष्टिकोण, पारिस्थितिकी तंत्र और स्वास्थ्य के लिए तकनीकी नवाचार, उत्सव स्वास्थ्य पोषण और भलाई आदि उपविषयों पर भी छात्र अपने प्रोजेक्ट बना सकते हैं। प्रत्येक दल को 8 मिनट का समय प्रस्तुतिकरण के लिए दिया जाएगा। उत्कृष्ट बाल विज्ञानी प्रदेश स्तर पर प्रयोग भाग करेंगे।

डीआईओएस ने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अनिल कुमार त्रिपाठी समन्वयक राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस देवरिया से उनके मोबाइल नंबर 945384482 तथा सौरभ त्रिपाठी 70070045902 पर संपर्क किया जा सकता है।

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.