Thursday, February 19, 2026
HomeUncategorizedभाजपा के विधानसभा वार प्रभारियों के नाम घोषित

भाजपा के विधानसभा वार प्रभारियों के नाम घोषित


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी संतराज यादव ने प्रदेश संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियानों एवं आगामी कार्यक्रमों को मजबूत व सुचार रूप से चलाने के लिए रविवार को पार्टी के विधानसभा वार प्रभारी के नाम की घोषणा कर दी है।
जिनमें पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में अजय शाही विधानसभा प्रभारी प्रभारी व निर्मला गौतम को सह प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार क्रमशः सदर विधानसभा में राजेश कुमार मिश्र प्रभारी व रामज्ञा चौहान सह प्रभारी, रामपुर कारखाना विधानसभा में गंगा सिंह कुशवाहा प्रभारी व अंकुर राय सह प्रभारी, रुद्रपुर विधानसभा में उषा पासवान प्रभारी व महेश मणि त्रिपाठी सह प्रभारी, बरहज विधानसभा में संजय सिंह प्रभारी व डॉ. हेमंत मिश्र सह प्रभारी, भाटपाररानी विधानसभा में अजय कुमार दुबे प्रभारी व अरविंद पांडेय सह प्रभारी, सलेमपुर विधानसभा में अभिषेक जायसवाल प्रभारी व रामजी सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा जनपद के समस्त संगठनात्मक कार्यों के समीक्षा की जिम्मेदारी जिला महामंत्री रविंद्र किशोर कौशल व प्रमोद कुमार शाही को दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments