Categories: Uncategorized

नगरपंचायत प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण मुक्त अभियान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

चितबड़ागांव में कई दशकों से चले आ रही अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगरपंचायत प्रशासन ने शुक्रवार की दोपहर पुरे लाव लश्कर के साथ नगर की सड़कों पर आ धमकीं जिसके बाद सड़कों के आसपास लोगों के दुकानदारों अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। आपको बताते चलें की इसके पुर्व भी नगर पंचायत प्रशासन द्वारा दो बार अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सीमांकन कर दिया गया था। जिसके बाद व्यापारियों ने यह कहकर विरोध कर दिया था कि नगरपंचायत प्रशासन द्वारा जो सीमांकन किया गया वह बिल्कुल ही निष्पक्ष नहीं इसमें तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा अतिक्रमण हटाने में भेदभाव किया जा रहा है।जिसका हम सब सामुहिक विरोध करते हैं। आपको बताते चलें की पिछले साल अप्रैल 2023 में नगर निकाय चुनाव के बाद आम जन मानस और व्यापारी नेताओं ने नगरपंचायत चितबड़ागांव के नवनिर्वाचित चेयरमैन अमरजीत सिंह से मिलकर नगरपंचायत की मुख्य सड़कों को अतिक्रमण कराने की अपील किया था। जिसपर चेयरमैन अमरजीत सिंह ने नगर पंचायत की सड़कों जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त कराने का आश्वासन दिया था। सूत्रों की मानें तो नवंबर 2024 में ही नगर पंचायत चेयरमैन अमरजीत सिंह ने व्यापारी बन्धुओं के साथ एक बैठक आयोजित कर नगर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने में अपने अपने सुझाव मांगे थे।जिस बैठक में लगभग सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर व्यापारी नेताओं अपने सुझाव दिया था। जिसके बाद व्यापारियों ने अतिक्रमण अभियान अपना सहयोग देने पर सहमति जताई थी। जिसके बाद शुक्रवार अतिक्रमण अभियान का शुभारंभ किया जिसके बाद आगामी दिनों नगरपंचायत के मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण मुक्त होने उम्मीद किया जा सकता है। अतिक्रमण मुक्त अभियान से कहीं खुशी तो कहीं ग़म देखी जा रही है। वहीं ईओ धर्मराज ने बताया कि नगरपंचायत के सभी प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराकर जल्द ही सड़कों का निर्माण आरंभ कर दिया जायेगा

rkpshomnath

Recent Posts

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

1 hour ago

जिला निर्वाचन कार्यालय का होगा कायाकल्प, डीएम ने निरीक्षण कर दिए सुधार के निर्देश

अभिलेखों की सुरक्षा से लेकर कर्मचारियों के बेहतर कार्य वातावरण तक की होगी व्यवस्था देवरिया…

1 hour ago

जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दलित बस्ती में सड़क पर जमा नाली का गंदा पानी बना परेशानी का सबब, संक्रामक…

2 hours ago

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

17 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

17 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

17 hours ago