जीवन में जो कुछ है प्राप्त हुआ,
श्रीराम कृपा मान स्वीकार करूँ,
भोजन न पचे तो अपच रोक सकूँ,
ऐश्वर्य बढ़े तो दिखावा न करूँ ।
वैसे ही बात न पचने पर शिकवा,
शिकायत व चुग़लखोरी रोक सकूँ
अति प्रशंसा से अंहकार नहीं करूँ,
निंदा न पचे तो दुश्मनी नहीं करूँ।
राज न पचने पर खतरा बढता है,
दुःख न पचने पर निराशा बढ़ती है,
सुख नहीं पचने पर पाप बढ़ता है,
ख़तरे, निराशा, पाप सब रोक सकूँ।
श्रीराम प्रेम त्याग की मूर्ति सदा
वे मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाते हैं,
उनकी कथनी व करनी में सदैव,
“प्राण जायँ पर बचन न जाये” हैं।
मेरे तन मन में मेरे श्री राम बसे हैं,
उनकी मर्यादायें मेरी मर्यादायें हैं,
आदित्य अलौकिक अनुपम राम
कृपा हम सभी सदैव ही पाये हैं ।
कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…
गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…
खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…