बेहतर शिक्षा हेतु बच्चों को अच्छे विद्यालय एवं अभिभावक दोनों के समन्वय की आवश्यकता: राजेश

भाटपार रानी/देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)

प्राप्त खबर के अनुसार ज्ञान कुंज एकेडमी बेलपार पंडित में आज छात्रों का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। जिसमें छात्र- छात्राओं को सर्टिफिकेट एवं टॉप- 3 में आने वाले बच्चों को मेडल से सम्मानित किया गया है। वहीं मेडल पाकर बच्चे बहुत खुश एवं उत्साहित महसूस कर रहे थे। टॉप- 3 में नर्सरी से आयशा, रिषभ राज एवं राधिका, तथा L.K.G. से राजनंदनी, समर यादव एवं प्रिया भारती को क्रमशः स्वर्ण, रजत एवं कास्य पदक दिया गया। U.K.G. से नैना को स्वर्ण, आकृति को रजत एवं अनुष्का गोंड, खुशी यादव एवं आशीष को कास्य पदक से सम्मानित किया गया। कक्षा- 1 से अंशु, शगुन वर्मा, ओम कुशवाहा, कक्षा- 2 से प्रियांशु भारती, जागृति कुमारी, आरुष पाण्डेय, कक्षा- 3 से अनमोल तिवारी रुचि एवं सत्यम गुप्ता, कक्षा- 4 से प्रभात दीक्षित, परी सिंह, तनीषा यादव, कक्षा- 5 से अमन चौरसिया, आदित्य तिवारी एवं राजवीर यादव, कक्षा- 6 से नव्या वर्मा, अंजली वर्मा एवं वर्तिका पाण्डेय, कक्षा- 7 से रूपम दीक्षित, गौरव पटेल एवं भूमिका यादव, कक्षा- 8 से आदर्श पाण्डेय, शगुफ्ता खातून एवं सुमित यादव ने क्रमशः स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार पियूष कुशवाहा एवं अदीबा खातून को मिला, रुद्रप्रताप सिंह एवं आराध्या पाण्डेय को जीनियस अवार्ड, वाहिद अंसारी एवं ग्रेसिया शाही को बेस्ट ग्रास्पिंग अवार्ड, इमाद अंसारी एवं अनुष्का यादव को बेस्ट स्पोर्ट्समेंनशिप अवार्ड, रवि कुशवाहा एवं आफरीन को परफेक्ट अटेंडेंस अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ लेखन का अवार्ड राजू कुशवाहा एवं पूजा कुमारी को, बेस्ट डिसिप्लिन्ड स्टूडेंट का अवार्ड अभिनव पाण्डेय एवं प्रिया पाण्डेय को, क्रिएटिविटी अवार्ड आदित्य शर्मा एवं प्रिया मद्धेशिया को, बेस्ट सिंगर अवार्ड प्रिंस गुप्ता एवं पूजा कुशवाहा को, बेस्ट डांसर अवार्ड शिवम मिश्रा एवं संस्कृति वर्मा को, बेस्ट आर्टिस्टिक अवार्ड अंकुश मद्धेशिया एवं रूखशार खातून को मिला। इन सभी विद्यार्थियों को विद्यालय के डायरेक्टर श्री राजेश कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य श्री धनन्जय पाण्डेय ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के डायरेक्टर श्री राजेश कुमार सिंह ने कहा कि मेडल पाने वाले छात्रों के गौरवान्नवित चेहरे को देखकर मुझे इतनी खुशी हो रही है कि मैं इनके उज्जवल भविष्य के लिए बेसिक स्तर से ही नीट एवं आईआईटी स्तर की शिक्षा दिलाऊंगा जिससे बच्चें इन परीक्षाओं को पास कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा उनके बेहतर शिक्षा के लिए अभिभावक एवं विद्यालय के समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। प्रधानाचार्य श्री धनन्जय पाण्डेय ने कहा कि बच्चों की सफलता को देखकर मेरा हृदय खिल उठा हैं मैं इनकी मुस्कुराहट को बनाए रखने एवं इनके उज्जवल भविष्य के लिए हरसंभव प्रयास करता रहूंगा।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण हरिओम प्रसाद, अंगद कश्यप, सद्दाम हुसैन, जेबा खातून, श्रेया तिवारी, चांदनी कुशवाहा, कुसुम यादव, ज्योति शाह, दिव्या पाण्डेय, अंकिता यादव, श्रेया यादव, आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पत्नी के बाद पिता का भी साया उठा, हाईटेंशन करंट ने चार बच्चों को बेसहारा किया

सतराव/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्राम पंचायत पिपरा भूली निवासी राजमिस्त्री रमेश प्रसाद (45) की सोमवार…

13 minutes ago

देवरिया: बरहज में भवन निर्माण के दौरान ढही ईंट की रेलिंग, मलबे में दबकर राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत

​दर्दनाक हादसा: देई डीहा गांव में प्लास्टर करते समय अचानक भरभरा कर गिरी कमजोर रेलिंग।…

1 hour ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने को डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण

परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों की सुविधाओं का लिया जायजा संत…

3 hours ago

खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में वैज्ञानिक अनुसंधान और नीतियों की अहम भूमिका: प्रो. सर्ज सावेरी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में ऐमीनेंट लेक्चर समिति, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन…

3 hours ago

योग बंधन-2026 के माध्यम से डीडीयू ने दिया वैश्विक एकता और स्वस्थ जीवन का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम "योग बंधन-2026" का आयोजन…

3 hours ago

बी०एस०एस० परशुराम सेना ने शंशाक मणि त्रिपाठी को तहसील अध्यक्ष किया नियुक्त

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)l बी एस एस परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनाथ पाण्डेय बी० तथा…

3 hours ago