संचारी और दस्तक अभियान में सभी विभाग निभाएं अपनी जिम्मेदारी: डीएम

माह अप्रैल में चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

सीएमओ कार्यालय के धनवंतरि सभागार में शनिवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान को लेकर अंतर्विभागीय समन्वय बैठक हुई। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने संबंधित अधिकारियों से क्रमवार संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की तैयारियों की जानकारी ली।

इस मौके पर जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि विशेष संचारी रोग अभियान 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक और दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित होगा।जिलाधिकारी ने संचारी रोग अभियान और दस्तक अभियान के संदर्भ में संबंधित विभागों को अपनी जिम्मेदारी को सही रूप देने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मच्छरों पर रोकथाम के लिए जलाशयों में गंबूजिया मछलियों को डालें। अभियान के दौरान आशा तथा एएनएम डोर-टू-डोर भ्रमण कर बुखार एवं इनफ्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) के रोगियों की सूची तैयार करेंगी तथा उन्हें वेक्टर जनित बीमारियों के रोकथाम के लिए जागरूक करेंगी। यदि किसी व्यक्ति को डेंगू अथवा चिकनगुनिया रोग की पुष्टि होती है तो उसके घर के इर्द-गिर्द स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जाएगा।

जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से भी अनुरोध किया कि वे अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखें। पूरी बाँह की कमीज पहने। स्वच्छ पेयजल ही पिये। जल जमाव न होने दे। कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखें और रोजाना स्नान करें। बुखार का लक्षण आते ही निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार नियमित फॉगिंग की जाए। पशुपालन विभाग शूकरबाड़ों की निगरानी करे। पंचायतीराज विभाग एवं नगर निकाय अपने-अपने क्षेत्रों में नालियों की सफाई, झाड़-झाड़ियों की कटाई तथा ठहरे हुए जल जमाव को हटाना सुनिश्चित करें। विद्यालयों में बच्चों को वेक्टरजनित बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा ने अब तक एईएस, जेई, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार सहित विभिन्न संचारी रोगों के प्राप्त केसों और उस संदर्भ में की गई कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने अप्रैल माह में प्रस्तावित अभियान की तैयारियों के विषय में भी जानकारी दी।

इस दौरान एसीएमओ डॉ संजय गुप्ता, एसीएमओ डॉ सुरेंद्र कुमार चौधरी, डीपीआरओ सर्वेश पांडेय, डीपीओ कृष्णकांत राय, डीपीएम पूनम, डीएमओ सीपी मिश्रा, अर्बन नोडल अधिकारी डॉ आरपी यादव, यूनिसेफ़ के डीएमसी अरशद, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, सहायक मलेरिया अधिकारी सुधाकर मणि, सहित अन्य विभाग के लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पत्नी के बाद पिता का भी साया उठा, हाईटेंशन करंट ने चार बच्चों को बेसहारा किया

सतराव/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्राम पंचायत पिपरा भूली निवासी राजमिस्त्री रमेश प्रसाद (45) की सोमवार…

2 hours ago

देवरिया: बरहज में भवन निर्माण के दौरान ढही ईंट की रेलिंग, मलबे में दबकर राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत

​दर्दनाक हादसा: देई डीहा गांव में प्लास्टर करते समय अचानक भरभरा कर गिरी कमजोर रेलिंग।…

4 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने को डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण

परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों की सुविधाओं का लिया जायजा संत…

5 hours ago

खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में वैज्ञानिक अनुसंधान और नीतियों की अहम भूमिका: प्रो. सर्ज सावेरी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में ऐमीनेंट लेक्चर समिति, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन…

5 hours ago

योग बंधन-2026 के माध्यम से डीडीयू ने दिया वैश्विक एकता और स्वस्थ जीवन का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम "योग बंधन-2026" का आयोजन…

5 hours ago

बी०एस०एस० परशुराम सेना ने शंशाक मणि त्रिपाठी को तहसील अध्यक्ष किया नियुक्त

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)l बी एस एस परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनाथ पाण्डेय बी० तथा…

5 hours ago