लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह की कथित तौर पर उनके ही पुत्र ने निर्ममता से हत्या कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिता द्वारा पढ़ाई को लेकर बनाए जा रहे दबाव से नाराज़ होकर बेटे ने यह खौफनाक कदम उठाया।

ड्रम में मिला शव का धड़

पुलिस के अनुसार, कारोबारी का शव घर के भीतर एक ड्रम में बरामद हुआ, जिसमें धड़ मिला है। शव के अन्य हिस्सों की तलाश जारी है। घटना के खुलासे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

ये भी पढ़े – उद्योग बन्धु की समीक्षा में निवेश और रोजगार सृजन को रफ्तार देने पर जोर

गुमशुदगी की रिपोर्ट भी बेटे ने कराई थी

बताया जा रहा है कि पुत्र अक्षत ने ही 20 फरवरी को पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब उसी पर हत्या का आरोप है। इस खुलासे से परिजन और परिचित स्तब्ध हैं।

पुलिस जांच जारी

पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। हत्या के पीछे की पूरी साजिश और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

परिवार में मातम

घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों को विश्वास नहीं हो रहा कि बेटा ऐसा जघन्य कदम उठा सकता है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2021/05/blog-post.html?m=1#google_vignette

Karan Pandey

Recent Posts

क्रिकेट की ‘क्वीन’ स्मृति मंधाना को मिली नई जिम्मेदारी, अब बेटियों के भविष्य के लिए उठाएंगी आवाज!

स्मृति मंधाना को मिली दोहरी जिम्मेदारी! टीम इंडिया की कप्तानी के साथ अब यूनिसेफ का…

60 minutes ago

CJI सूर्यकांत का विपक्ष को बड़ा झटका! राहुल गांधी और खड़गे समेत नेताओं को मिलने का समय देने से इनकार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा) देश की राजनीति में चुनावी प्रक्रिया और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ…

9 hours ago

17% कमीशन से शुरू हुआ विवाद या कोई बड़ी साजिश? पथरदेवा में दो तहरीरों ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती

पथरदेवा में ठेके-पट्टों पर संग्राम! EO विवाद में गिरफ्तारी, हथियारों और फायरिंग के आरोपों से…

10 hours ago

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ी हलचल, राहुल गांधी के मार्च से पहले दिल्ली में सियासी संग्राम तेज

सुप्रीम कोर्ट की इंटरनेट और मेट्रो पर दोटूक टिप्पणी नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

11 hours ago