मन बसत मेरो वृंदावन में

मन बसत मेरो वृंदावन में,
मन बसत मेरो वृंदावन में,
रंग रंगीली होली आयी,
सारे जग की ख़ुशियाँ लायी,
रंग गुलाल अबीर फ़िज़ायें,
फागुन की मदमस्त हवायें॥

होली आयी होली आयी,
सरसों फूल बहारें लायी,
राधा खोजें कृष्ण कन्हाई,
पिया मिलन की बेला आई॥

अमवा की बगिया बौराई,
पेड़ों पर कलियाँ खिल आई,
वृंदावन की कुंज गलिन में,
कृष्ण गोपिका रास रचाई ॥

वृंदावन बेली, चंप चमेली,
गुलदावदी गुलाबों में,
गेंदा, गुलमेहंदी, गुलाबास,
गुलख़ैरा फूल हज़ारों में,
निम्बू , नारंगी रंग रंगीली,
लियो जौन जा के मन में,
मन बसत मेरो वृंदावन में,
मन बसत मेरो वृंदावन में ॥

अवध का गुलाल,
गंगा-जमुना की धार,
मथुरा की खुशबू ,
गोकुल की बहार
वृन्दाबन की मस्ती,
बरसाने की फुहार,
राधा की उम्मीदें,
कान्हा का प्यार
मुबारक हो आपको,
होली का त्योहार॥

अग्निपरीक्षा में अधर्म का दहन हो,
सत्य-संकल्प, प्रह्लाद – उत्कर्ष हो,
होलिका दहन में ईर्ष्या-द्वेष हनन हो,
होली की ख़ुशी, निष्कपट मिलन हो।

आदित्य अहंकार में रिश्ते मत खोना,
रिश्ते बचाने में सम्मान मत खो देना,
अपनों, परायों को बदलते देखकर,
जीवन परिस्थिति का सामना करना।

  • डा. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ ‘विद्यावाचस्पति’
rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

15 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

23 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago