तो हम विश्व गुरु कैसे बन पाएँगे
——XXXXX——

तो हम विश्व गुरु कैसे बन पाएँगे,
अच्छा विद्यार्थी बन पाना मुश्किल,
अच्छा शिक्षक बन पाना मुश्किल,
जब अच्छे इंसान नहीं बन पायेंगे,
तो हम विश्व गुरु कैसे बन पाएँगे।

भूखों की भूख मिटा पाना मुश्किल,
प्यासों की प्यास बुझा पाना मुश्किल
गरीब को जीवन जी पाना मुश्किल,
जब गरीब और गरीब रह जाएँगे,
तो हम विश्व गुरु कैसे बन पाएँगे।

भारत की अखंडता पर चोट पड़ी है,
सांप्रदायिकता चारों ओर बढ़ी है,
जातिवाद का कलंक व्याप्त है,
हिंदू मुस्लिम झगड़े का शोर मचायेंगे,
तो हम विश्व गुरू कैसे बन पाएँगे।

जन मानस की बेचैनी न जान सके,
अच्छे दिन देखने को भी तरस गए,
इतिहास खंगालने में भी उलझ रहे,
सोते समग्र भारत को न जगा पायेंगे,
तो हम विश्व गुरु कैसे बन पाएँगे।

आज आधुनिक युग में दुनिया से,
भारत को कदम मिलाकर चलना है,
अपनी संस्कृति अपनी परम्परा को,
जब सुरक्षित, संरक्षित न रख पाएँगे,
तो हम विश्व गुरु कैसे बन पायेंगे।

यह सभ्यता संस्कृति संघर्ष का दौर है,
तर्क संगत बन पक्ष रखने का दौर है,
ऐतिहासिक पक्ष सम्भालने का दौर है,
यदि सकारात्मक समाज न बन पाएँगे,
तो हम विश्व गुरु कैसे बन पाएँगे ।

हर बात का विरोध करना ठीक नहीं,
वैचारिक तकनीक समझना होगा,
हर मज़बूती, तर्क पूर्ण बनना होगा,
आदित्य एक नया भारत न बनायेंगें,
तो हम विश्व गुरु कैसे बन पाएँगे।

कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का होगा संभाजन, 2 नवंबर तक पूरा करने के…

2 minutes ago

बाइक खड़ी करने के विवाद में खूनी संघर्ष, घायल युवक की मौत

लोहे की रॉड से हमले में 18 वर्षीय संदीप ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में तोड़ा…

9 minutes ago

सिकंदरपुर में 22 लाख रुपये के गांजे के साथ बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार

ब्रेजा कार से 45 किलो गांजा बरामद, सिकंदरपुर पुलिस और एएनटीएफ गाजीपुर की संयुक्त कार्रवाई…

19 minutes ago

एआई और उद्यमिता से रोजगार के नए अवसर सृजित करें युवा: डॉ. तरुण श्याम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सेवा संकल्प…

25 minutes ago

एसपी ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण

पुलिसकर्मियों के अनुशासन, शस्त्र प्रशिक्षण और पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा शाहजहांपुर (राष्ट्र…

29 minutes ago

काशी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को आसमान में दिखेगा हवाई रोमांच! गंगा के ऊपर एयर शो, नमो घाट पर 200 कलाकारों का जलवा

फोटो AI वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की नगरी काशी में…

3 hours ago