तहसील सभागार में समाधान दिवस का आयोजन 31 मामले आये 2 का निस्तारण

शिकायतों का निस्तारण समय से करे अधिकारी -सीडीओ

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)। सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सदर तहसील सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सन्तोष कुमार राय की अध्यक्षता में जनसुनवाई करते हुए लोगों की समस्याओं को सुना गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 31 मामले आये, जिसमें 02 मामलों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। शेष मामलों के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामलों को शीघ्रता पूर्वक और नियमानुसार निस्तारित किया जाय उन्होंने ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में पेश होने वाले प्रत्येक मामले को अधिकारी गंभीरता से लें और उनका निस्तारण नियमानुसार व समयान्तर्गत करें। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में आवश्यकता हो, उनमें टीम गठित करते हुए कार्यवाही किया जाय।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आई जी आर एस की निस्तारण की स्थलीय सत्यापन हेतु ग्राम माधोनगर ब्लाक पनियरा,धनहा परतावल,भरवलिया घुघुली,सरडीहा सदर तथा पतरेगवा मिठौरा ब्लाक बीडीओ को भेजा गया तथा निर्देश दिया कि स्थलीय निरीक्षण कर रिर्पोट प्रस्तुत किया जाय ।
समाधान दिवस के अवसर पर डी0डी0ओ0राकेश कुमार पाण्डेय,एसडीएम सदर दिनेश कुमार मिश्र, पीडी रामदरश चौधरी, तहसीलदार वाचस्पति सिंह,सी0ओ0अजय सिंह चौहान सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का होगा संभाजन, 2 नवंबर तक पूरा करने के…

2 minutes ago

बाइक खड़ी करने के विवाद में खूनी संघर्ष, घायल युवक की मौत

लोहे की रॉड से हमले में 18 वर्षीय संदीप ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में तोड़ा…

9 minutes ago

सिकंदरपुर में 22 लाख रुपये के गांजे के साथ बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार

ब्रेजा कार से 45 किलो गांजा बरामद, सिकंदरपुर पुलिस और एएनटीएफ गाजीपुर की संयुक्त कार्रवाई…

19 minutes ago

एआई और उद्यमिता से रोजगार के नए अवसर सृजित करें युवा: डॉ. तरुण श्याम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सेवा संकल्प…

25 minutes ago

एसपी ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण

पुलिसकर्मियों के अनुशासन, शस्त्र प्रशिक्षण और पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा शाहजहांपुर (राष्ट्र…

29 minutes ago

काशी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को आसमान में दिखेगा हवाई रोमांच! गंगा के ऊपर एयर शो, नमो घाट पर 200 कलाकारों का जलवा

फोटो AI वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की नगरी काशी में…

3 hours ago