पशुपालन में है स्वरोजगार के असीमित अवसर:डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय पशुधन मिशन, पशुपालन को उद्यम के रूप में स्थापित करते हुए आजिविका संवर्धन हेतु प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजना है। बड़ी संख्या में युवा इन योजनाओं का लाभ उठा स्वरोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि पशुपालन से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए उद्यमी के पास उसके स्वयं नाम की भूमि होनी चाहिये अथवा उसके स्वयं के नाम से पंजीकृत किरायेनामा होना चाहिये। लाभार्थी संबंधित क्षेत्र में प्रशिक्षित होना चाहिये तथा उस क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव होना चाहिये। भेड़/बकरी फार्म 1 हेतु 100 मादा व 05 नर के लिए शेड हेतु 1800 वर्ग फिट, खुला स्थान 1800 वर्ग फिट एवं चारा हेतु 1 एकड़ भूमि की आवश्यकता निर्धारित की गई है। इसमें लागत धनराशि 20 लाख तथा सब्सिडी (लागत की 50 प्रतिशत म. अधिकतम) 10 लाख है।
इसी प्रकार भेड़/बकरी फार्म 2 के लिए 200 मादा एवं 10 नर के लिए शेड हेतु 3600 वर्ग फिट, खुला स्थान 3600 वर्ग फिट एवं चारा हेतु 2 एकड़ भूमि की आवश्यकता निर्धारित की गयी है। लागत धनराशि 40 लाख तथा सब्सिडी (लागत की 50 प्रतिशत म. अधिकतम) 20 लाख है। भेड़/बकरी फार्म 3 के लिए 300 मादा, 15 नर के लिए शेड हेतु 5400 वर्ग फिट, खुला स्थान 5400 वर्ग फिट एवं चारा हेतु 3 एकड़ भूमि की आवश्यकता निर्धारित की गयी है। लागत धनराशि 60 लाख तथा सब्सिडी (लागत की 50 प्रतिशत म. अधिकतम) 30 लाख है। भेड़/बकरी फार्म 4 के लिए 400 मादा एवं 20 नर के लिए शेड हेतु 7200 वर्ग फिट, खुला स्थान 7200 वर्ग फिट एवं चारा हेतु 4 एकड़ भूमि की आवश्यकता निर्धारित की गयी है। लागत धनराशि 80 लाख तथा सब्सिडी (लागत की 50 प्रतिशत म. अधिकतम) 40 लाख है। भेड़/बकरी फार्म 5 के लिए 500 मादा एवं 25 नर के लिए शेड हेतु 9000 वर्ग फिट, खुला स्थान 9000 वर्ग फिट एवं चारा हेतु 5 एकड़ भूमि की आवश्यकता निर्धारित की गयी है। लागत धनराशि 100 लाख तथा सब्सिडी (लागत की 50 प्रतिशत म. अधिकतम) 50 लाख है। कुक्कुट फार्म हेतु 1000 प्रति लेयर बर्ड हैचरी बुडर इकाई के लिए शेड 10000 वर्ग फिट भूमि की आवश्यकता एवं लागत धनराशि 50 लाख तथा सब्सिडी (लागत की 50 प्रतिशत म. अधिकतम) 25 लाख निर्धारित की गयी है। चारा उत्पादन साइलेज मेंकिंग यूनिट हेतु शेड 5000 वर्ग फिट भूमि की आवश्यकता एवं लागत धनराशि 50 से 100000 तथा सब्सिडी (लागत की 50 प्रतिशत म. अधिकतम) 50 लाख निर्धारित की गयी है। चारा उत्पादन फिल्ड ब्लाक यूनिट/पूर्ण मिश्रित आहार हेतु शेड 9000 वर्ग फिट भूमि की आवश्यकता एवं लागत धनराशि 50-100 लाख तथा सब्सिडी (लागत की 50 प्रतिशत म. अधिकतम) 50 लाख निर्धारित की गयी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का होगा संभाजन, 2 नवंबर तक पूरा करने के…

5 minutes ago

बाइक खड़ी करने के विवाद में खूनी संघर्ष, घायल युवक की मौत

लोहे की रॉड से हमले में 18 वर्षीय संदीप ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में तोड़ा…

11 minutes ago

सिकंदरपुर में 22 लाख रुपये के गांजे के साथ बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार

ब्रेजा कार से 45 किलो गांजा बरामद, सिकंदरपुर पुलिस और एएनटीएफ गाजीपुर की संयुक्त कार्रवाई…

21 minutes ago

एआई और उद्यमिता से रोजगार के नए अवसर सृजित करें युवा: डॉ. तरुण श्याम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सेवा संकल्प…

27 minutes ago

एसपी ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण

पुलिसकर्मियों के अनुशासन, शस्त्र प्रशिक्षण और पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा शाहजहांपुर (राष्ट्र…

31 minutes ago

काशी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को आसमान में दिखेगा हवाई रोमांच! गंगा के ऊपर एयर शो, नमो घाट पर 200 कलाकारों का जलवा

फोटो AI वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की नगरी काशी में…

3 hours ago