मेरी रचना, मेरी कविता

संकल्प, साधना व अभीष्ट पूर्ति
——XXXXX——
संकल्प साधना व अभीष्ट की पूर्ति
दृढ़ता से सन्मार्ग का चयन होता है,
संकल्प भाव विषयक भी होता है,
और अभाव विषयक भी होता है।

अभीष्ट क़र्म करना या नहीं करना है,
यही विपरीत संकल्प लिए जाते हैं,
प्रायः सभी संकल्प आवश्यकता के
आधार पर मनुष्य द्वारा लिए जाते हैं।

गार्हस्थ्य से विरत जीवन में तप त्याग
जैसे कठिन से कठिन संकल्प होते हैं,
साधारण से इंसान अक्सर जीवन
की ज़रूरत से संकल्प लेते रहते हैं।

उन्हें संकल्प पूर्ति के सत्य व असत्य
रूपी दोनो ही साधन मिल जाते हैं,
साधन के हर तरह के उपयोग से ये
संकल्प पूर्व निर्धारित हो जाते हैं।

संकल्प का न होना भाव-अभाव
के साधन का प्रयोग नहीं होता है,
संकल्प विहीन मानव जीवन प्रायः
किंकर्तव्यविमूढ़ होकर रह जाता है।

संकल्प का शुभ या अशुभ होना भी
मन: स्थिति के कारण ही होता है,
खेत में मिर्च की पौध लगाई है तो
फसल से गन्ने का रस नहीं मिलता है।

संकल्प और विकल्प मन के धर्म हैं,
यही मनीषियों ऋषियों के कथन हैं
पवित्र मन हमें पवित्र संकल्प देता है,
अपवित्र मन अपवित्र संकल्प देता है।

आदित्य शिव ही सदा शुभ होता है,
अशिव तो अशुभदायक हो जाते हैं,
शिव संकल्प से परहित, मोक्ष मार्ग
तक मानव जीवन में मिल जाते हैं।

कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

4 minutes ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

47 minutes ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

1 hour ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

1 hour ago

मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी करें आवेदन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मधुमक्खी पालन कृषि के साथ किसानों की आय बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण…

2 hours ago