वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो साइकिल सवारों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से कुचल गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने लोहता थाने पहुंचकर घेराव और नारेबाजी की।
मृतकों की पहचान लोहता थाना क्षेत्र के भट्टी निवासी छेदी फल वाले उर्फ उमर (60) और राशिद जमाल (16) पुत्र अनवारुल हक के रूप में हुई है।
मंडी से फल लेकर लौट रहे थे उमर
बताया गया कि उमर फल बेचने का काम करते थे और चौराहे पर ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शनिवार सुबह वह रोज की तरह साइकिल से फल खरीदने मंडी गए थे। फल खरीदने के बाद केला और अन्य फल लेकर घर लौट रहे थे।
महाजन इंटरनेशनल फैक्ट्री के सामने पहुंचते ही वह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल उनके घर से करीब 800 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है।
घूमने निकला था 16 वर्षीय छात्र राशिद
हादसे में दूसरे मृतक राशिद जमाल की उम्र महज 16 वर्ष थी। वह अलावह की बड़ी मस्जिद के पास रहता था और छात्र था। शनिवार सुबह वह साइकिल लेकर घर से निकला था। घूमते हुए वह महाजन इंटरनेशनल फैक्ट्री के सामने पहुंचा, तभी अकेलवा की ओर से चांदपुर की तरफ जा रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर दुर्घटना से जुड़े तथ्यों और ट्रक के आवागमन की दिशा के बारे में जानकारी जुटाई।
आक्रोशित लोगों ने थाने का किया घेराव
दोनों मौतों की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। बाद में बड़ी संख्या में लोग लोहता थाने पहुंचे और फरार चालक की गिरफ्तारी तथा कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे।
स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया और मामले में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…
रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…
चुनाव आयोग और SIR पर विपक्षी रणनीति तेज, 30 सितंबर को INDIA ब्लॉक की अहम…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मधुमक्खी पालन कृषि के साथ किसानों की आय बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण…
शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आनंद…
देवप्रयाग के संस्कृत महाविद्यालय में शिक्षक पर छात्राओं से छेड़खानी का आरोप, POCSO में मुकदमा…