मानव सेवा एवं समाज सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है: पुष्पा चतुर्वेदी

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 लोगों ने कराई जांच, दवा व चश्मा वितरित

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मुख्यालय स्थित प्रभा हास्पिटल, विधियानी में रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सैंकड़ों लोगों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं इलाज का लाभ उठाया।
शिविर का फीता काट कर उद्घाटन करते हुए प्रभा सेवा समिति के संरक्षक विनय कुमार चतुर्वेदी और प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने बताया कि मानव सेवा एवं समाज सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। जब भी मौका मिलता है, इस तरह के शिविर के माध्यम से लोगों की सेवा करता हूं।
इसी कड़ी में आज मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया है।
शिविर में वरिष्ठ सर्जन डॉ. रजनीश चतुर्वेदी, एमडी मेडिसिन डॉ ए.एन. मिश्रा, डॉ. एल.एन. सेठ एवं होमियोपैथ के डॉ.हरि शरण, डॉ सुनील कुमार, डॉ यू के अग्रहरी शामिल थे। शिविर में लगभग 500 मरीजों के ब्लड प्रेशर, शुगर, ब्लड, यूरीन टेस्ट एवं अन्य बीमारियों की जांच पड़ताल कर मुफ्त चिकित्सा सेवा का लाभ उठाया। शिविर में नि:शुल्क दवाइयां एव चश्मे वितरित किए गए। सर्वप्रथम डॉ एल एन सेठ ने शिविर में आए लोगों को बीमारी एवं आपातकालीन स्थिति से बचाव के टिप्स बताया। उन्होंने मरीजों को संयम के साथ ऐहतियात बरतते हुए प्राथमिक उपचार व घरेलू नुस्खे के विषय में विस्तारपूर्वक बताया। इस आयोजन से शिविर में आने वाले मरीज काफी खुश दिखे। उपस्थित लाभार्थियों ने स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए आयोजकों व डॉक्टरों को धन्यवाद दे रहे थे।
युवा भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी के निर्देशन में आयोजित शिविर को सफल बनाने मे प्रमुख रूप से समिति के मुख्य समन्वयक विजय राय, रवि प्रताप सिंह, डॉ प्रमोद कुमार त्रिपाठी, डॉ रमेश कुमार, डॉ केएम त्रिपाठी, राजेश कुमार पांडेय, ईडी गिरीश चंद्र मिश्रा, सीएम रितेश त्रिपाठी, वीके मिश्र, एनके सिंह, डीसी पांडेय, पीएन शुक्ला, दीपक सिंह, विंध्यवासिनी शुक्ला, उमेश सिंह, आलोक कुमार सहित आदि ने अपना योगदान दिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

23 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

23 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago