Categories: Newsbeat

मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी करें आवेदन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मधुमक्खी पालन कृषि के साथ किसानों की आय बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण सहायक व्यवसाय है। इसे अनुषंगी कृषि उद्यम के रूप में बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्यान विभाग की ओर से वैज्ञानिक विधि से मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह ने बताया कि औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र, सहारनपुर एवं बस्ती तथा अधीक्षक, राजकीय उद्यान, प्रयागराज के माध्यम से 16 सितंबर से 15 दिसंबर 2026 तक 90 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण विभाग की ओर से निःशुल्क दिया जाएगा। हालांकि प्रशिक्षण में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ठहरने और भोजन आदि की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में पुरुष एवं महिलाएं सभी वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इसके लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा आठ उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार संयुक्त निदेशक, औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र, सहारनपुर/बस्ती अथवा अधीक्षक, राजकीय उद्यान, प्रयागराज से संपर्क कर निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन कर सकते हैं।आवेदन पत्र के साथ दो संभ्रांत व्यक्तियों अथवा राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी चरित्र प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। जिला उद्यान अधिकारी ने इच्छुक कृषकों एवं अन्य अभ्यर्थियों से प्रशिक्षण का लाभ उठाकर मधुमक्खी पालन को अतिरिक्त आय के स्रोत के रूप में अपनाने की अपील की है।

rkpshomnath

Recent Posts

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

9 minutes ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

18 minutes ago

थाना समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आनंद…

43 minutes ago

देवप्रयाग के संस्कृत महाविद्यालय में हड़कंप, शिक्षक पर दो छात्राओं से छेड़खानी का आरोप

देवप्रयाग के संस्कृत महाविद्यालय में शिक्षक पर छात्राओं से छेड़खानी का आरोप, POCSO में मुकदमा…

45 minutes ago

देवरिया में पहली बार गूंजेगी छात्र संसद की हुंकार, 10 अक्टूबर को जुटेंगे युवा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। युवाओं में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक चेतना और राष्ट्र निर्माण की भावना…

45 minutes ago