कोटा मे इंजीनियरिंग तैयारी कर रहे छात्र की हत्या

छात्र भलुअनी क्षेत्र के करमटार गंगा का है निवासी

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
थानाक्षेत्र भलुअनी के करमटार गंगा निवासी तारकेश्वर सिंह का इकलौता बेटा कोटा में रह कर आईआईटी जेईई की तैयारी कर रहा था, वही छात्रो के गुट ने मारपीट कर घायल कर दिया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से माँ रीमा सिंह व पिता तारकेश्वर सिंह सदमे में है, वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता तारकेश्वर सिंह कोटा के लिए चल पड़े।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थानाक्षेत्र के करमटार गंगा निवासी तारकेश्वर सिंह अपने इकलौते बेटे सत्यवीर सिंह को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए कोटा भेजा था, बेटा आईआईटी जेईई की तैयारी कर रहा था। वह अपनी माँ रीमा सिंह के साथ पीजी में रहता था। सोमवार की शाम को कोटा के जवाहर नगर में एक कैंटीन में वह अपने दोस्तों के साथ चाय पीने गया था। वहाँ मौजूद कुछ छात्रो से किसी बात को लेकर उससे कहासुनी हो गई। विवाद बढता गया और मारपीट होने लगी, छात्रों के गुट ने एक साथ मिल कर सत्यवीर पर हमला कर दिया, एक छात्र ने डंडे से उसके सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे उसके सिर में गम्भीर चोट लग गई। वहा मौजूद अन्य लोगो ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।
सिर में गंभीर चोट के कारण उसकी माँ कुछ लोगो के साथ मेडिकल कॉलेज ले गयी, जहाँ इलाज के दौरान सत्यवीर की मौत हो गई। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इकलौते बेटे की मौत से घर पर रह रहे पिता तारकेश्वर सिंह को सदमा लग गया, वह अपने परिजनों के साथ कोटा के लिए रवाना हो गये है। वहीं सत्यवीर की मौत से गांव में मातम छा गया है। लोगो ने बताया कि वह पढने मे काफी होशियार था, पढ लिखकर अपनी माँ बाप की सेवा करना चाहता था,मगर भगवान को कुछ और ही मंजूर था।

rkpnews@somnath

Recent Posts

राम नाम संकीर्तन के समापन पर भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम

राम नाम संकीर्तन का भव्य समापन, ऊं नागेश्वर महादेव मंदिर में विशाल भंडारे में उमड़ा…

11 minutes ago

फागुन–चैत की बज उठी शहनाई: वसंत, होली और आम्रकुंज की अमराई का काव्य उत्सव

भारतीय ऋतुओं में वसंत ऋतु केवल मौसम नहीं, बल्कि जीवन में नवचेतना का उत्सव है।…

17 minutes ago

ICC T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया, PCB चीफ पर उठे सवाल

ICC T20 World Cup: भारत ने श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20…

18 minutes ago

भारत ने संदिग्ध ईरानी तेल टैंकरों को रोका, समुद्री निगरानी कड़ी

भारत ने इस महीने अपने समुद्री क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के चलते ईरान से जुड़े…

1 hour ago

U.S. Department of Justice की फाइलों से हलचल, Jeffrey Epstein कनेक्शन के बाद DP World प्रमुख का इस्तीफा

अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DOJ) द्वारा यौन अपराध के दोषी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े…

1 hour ago

जंगल में छिपी शराब फैक्ट्री पर पुलिस का प्रहार, फरार आरोपियों की तलाश तेज

जंगल में चल रही थी मौत की फैक्ट्री: बलुअहिया नर्सरी में पुलिस का धावा, 4…

1 hour ago