देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना खुखुन्दू पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-129/2025 धारा 103(1) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 3(2)5 sc/st act में घटना कारित करने वालें अभियुक्तों क्रमशः1.नितेश कुमार गौड़ पुत्र रामजनम गौड़ निवासी मुजुरी खुर्द थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया 2.रितेश यादव उर्फ बचाउ पुत्र रामविश्वास निवासी मुजुरी खुर्द थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया 3.राकेश गौड़ पुत्र संतोष गौड़ निवासी मुजुरी खुर्द थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर थाना खुखुन्दू क्षेत्रान्तर्गत पुरैनी मिश्र की तरफ जाने वाले मोड़ पर ईंट-भट्टे के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त नितेश उपरोक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक अदद चाकू (आलाकत्ल) उसके घर के स्नानगृह के बगल खेत में मिट्टी में दबाया हुआ एवं अभियुक्त रितेश यादव उर्फ बचाउ उपरोक्त की निशानदेही पर मृतक आदित्य गौड़ का एक एन्ड्रायड मोबाइल बभनी रोड के किनारे पीपल पेड़ के पास स्थित सूखे कुए से तथा अभियुक्त राकेश उपरोक्त के निशानदेही पर एक अदद खूनालूदा शर्ट को उसके घर के अन्दर से बरामद करते हुए नियमानुसार आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । घटना का संक्षिप्त विवरण-
मृतक आदित्य कुमार गौड़ पुत्र हरिप्रकाश गौड़ निवासी मुजुरी खुर्द थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया का शव गाँव के बाहर राजीत यादव के खेत में मिला था जिसके सम्बन्ध में मृतक के पिता हरिप्रकाश गौड़ पुत्र स्व0 विशुनी गौड़ निवासी उपरोक्त के प्राप्त तहरीर पर दिनांक 09.06.2025 को थाना खुखुन्दू पर मु0अ0सं0 129/2025 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना स्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर द्वारा स्वाट टीम, सर्विलांस टीम, डाग स्क्वायड, फारेंसिक टीम के साथ करते हुए घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । उपरोक्त टीमों द्वारा मुखबिर खास की निशानदेही पर घटना में संदिग्ध नितेश कुमार गौड़, रितेश यादव उर्फ बचाउ व राकेश गौड़ को हिरासत में लिया गया । जिनसे पूछताछ पर उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया जिनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार पुलिस ने बरामद किया ।
राष्ट्रीय संगोष्ठी में मौखिक परंपराओं पर मंथन, एआई की भाषा को बताया चुनौती गोरखपुर (राष्ट्र…
सहजनवां/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वार्ड/गांव सम्पर्क अभियान के…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ जनपदीय इकाई महराजगंज के तत्वावधान…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए अब फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। Election Commission of India के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में आम नागरिकों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध…