राजकीय बाल गृह के प्रभारी अधीक्षक के निलंबन की संस्तुति
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
राजकीय बाल गृह में बच्चों की पिटाई के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने इस गंभीर प्रकरण का संज्ञान लेते हुए तत्काल बड़ी कार्रवाई करते हुए केयर टेकर पूनम गंगवार की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी। जबकि तत्कालीन प्रभारी अधीक्षक नेम चंद के निलंबन की संस्तुति शासन को भेजी गई है। साथ ही, जिला प्रोबेशन अधिकारी से इस मामले में जवाब तलब किया गया है। डीएम ने साफ शब्दों में कहा कि बच्चों के साथ किसी भी तरह की लापरवाही या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामला बीते दिनों सामने आया था, जब बाल गृह में रह रहे कुछ बच्चों ने कर्मचारियों द्वारा मारपीट और अमानवीय व्यवहार की शिकायत की थी। सोशल मीडिया पर यह मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था। इसके बाद डीएम ने तत्काल जांच के निर्देश दिए और अब प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर कार्रवाई की गई है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप बाल संरक्षण संस्थाओं में पारदर्शिता और बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी स्तर पर कोताही या उत्पीड़न सामने आने पर कठोर कदम उठाए जाएंगे। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से विभागीय अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया है। साथ ही यह संदेश भी गया है कि बाल कल्याण से जुड़े मामलों में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…
गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…
फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…
आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…
सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…
Ai निर्मित BRICS Summit 2026: मोदी-शी मुलाकात पर दुनिया की नजर, भारत के सामने कूटनीति…