कुम्भकर्ण की नींद मे मनपा एल विभाग के अधिकारी सफाई के नाम पर कर रहे खानापूर्ती

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
कुर्ला एल विभाग मनपा प्रभाग -164 में बीएमसी की लापरवाही से कमानी सुंदरबाग रोड में गंदगी का अंबार लग गया है, गणपती विसर्जन के दिन थोडी सी ही बरसात मे भयंकर बदबूदार सिमेंट फैक्टरी का मलबा बरसात के पानी के साथ रोड पर बहने लगा इससे बाप्पा के भक्तगण और आने- जाने वाले स्थानिय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पडा। एल विभाग कर्मचारी सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं, गटर के सफाई व कचरे को समय पर नहीं उठाए जाने की कई बार लोगों ने शिकायत की है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इसे अनदेखा कर रहे हैं। कमानी के प्रभाग -164 में फिनिक्स माल के, बगल मे ही सुंदरबाग जाने के लिये यह एकमात्र रोड हैं, यहां मनपा के सफाई कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से बरसो से गंदगी कूड़े का ढेर लगता जा रहा है, जिसकी कई बार स्थानिय लोगों ने एल विभाग मनपा में शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई वहीं, इस गंदगी से लोगों में बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। मनपा एल विभाग अधिकारी साफ-सफाई को लेकर बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन हकीकत में ये दावे खोखले साबित हो रहे हैं।स्थानीय समाजसेवक आकाश मिश्रा ने बताया कि सुंदरबाग रोड पर दो नाला है जिसका चार बार दुरुस्ती के नाम पर मरम्मत किया गया है और रोड का दो बार मरम्मत किया जा चुका है तब पर भी यह समस्या खत्म होने का नाम नही ले रहा है जिसका मुख्य कारण बगल का सिमेंट फैक्टरी का ड्रेनेज लाईन है जो की रोड के गटर के नाले मे जोड दिया गया है। मनपा एल विभाग कर्मचारियों की कमी होने की वजह से सफाई समय पर नहीं हो पा रही है। इसकी लिखित शिकायत व सोशल मीडिया के माध्यम से मनपा को जागृत करते हुए समय- समय पर गटर की साफ -सफाई व कूड़ा कचरा उठाने की मांग की है, जिससे स्थानिय रहिवासियों को परेशानी न उठानी पडे।उक्त खबर के माध्यम से स्थानिक पूर्व -पार्षद व स्थानिक कार्यसम्राट आमदार से मांग करता हू की इस विषय को संज्ञान मे लेकर जल्द से जल्द उक्त समस्या का निराकरण किया जाये जिससे स्थानिक लोगो का विश्वास आप पर कायम रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान: “मेरे हाथ से एक हत्या हुई”

बृज भूषण शरण सिंह गोंडा/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गोंडा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व…

29 minutes ago

Pakistan Airstrike: अफगानिस्तान में पाक हमले, 7 ठिकानों को बनाया निशाना

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। अफगानिस्तान में Pakistan Airstrike को लेकर नई जानकारी सामने आई है।…

38 minutes ago

बलिया: 5 लाख के विवाद ने ली किन्नर रेखा की जान

बलिया/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बैरिया क्षेत्र में हुए सनसनीखेज किन्नर रेखा हत्याकांड…

48 minutes ago

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

8 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

10 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

10 hours ago