आजमगढ़ ( राष्ट्र की परमपरा )
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोसाई की बाजार में शारदा सहायक नहर की शाखा खंड 23 में ग्राम सभा रसूलपुर के पास पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। पुलिस ने सिनाखत करने का काफी प्रयास किया लेकिन सीनाखत नहीं हो पाई।मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर लगभग 12 बजे ग्राम वासियों ने शारदा सहायक खंड 23 में एक बहती हुई लाश को देखी जिसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी, सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गंभीरपुर स्वतंत्र कुमार सिंह चौकी प्रभारी गोसाई की बाजार राकेश चंद्र त्रिपाठी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे औऱ शारदा सहायक खंड 23 नहर में बहती हुई लाश को पुलिस ने बाहर निकलवाया। मृतक सफेद बनियान और हरे रंग की डोरी दार अंडर वियर पहने हुआ था, जिसकी उम्र लगभग 55 वर्ष के करीब है। स्थानीय पुलिस ने शव की सिनाख्त होने की काफी कोशिश की सिनाख्त ना होने पर स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दीं।
त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…
बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…
आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…
प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…
शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…