मनपा को आमदनी नही हो रही बल्कि खजाने मे हो रही सेंधमारी

अभियंताओं के बिजली बिल पर मनपा कर रही है लाखो रुपए फिजुल खर्च

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
सूचना के अधिकार द्वारा पता चला है कि विक्रोली स्थित मनपा के पूर्व उपनगर बिल्डिंग और प्रपोजल ऑफिस के अभियंताओ ने बिना किसी अनुमति के अपने खर्चे पर अपने हॉल को वातानुकूलित किया है। खास बात यह है कि भले ही हॉल को अपने फायदे के लिए अपने खर्चे से वातानुकूलित किया गया है, लेकिन बिजली बिल का आर्थिक बोझ मनपा के खजाने पर पड़ रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता के कार्यालय विक्रोली के पूर्वी उपनगरीय भवन और इमारत प्रस्ताव कार्यालय की दूसरी मंजिल पर स्थित हैं। दूसरी मंजिल के सभी हॉल में कुल 10 एयर कंडीशनर लगाए गए हैं। इन सभी की कीमत करीब चार से पांच लाख है। इस संबंध में जाने माने सूचना अधिकार के कार्यकर्ता
मनोहर जरियाल ने महानगर पालिका से जानकारी मांगी थी, उन्हें दी गई जानकारी के मुताबिक मनपा ने एयर कंडीशनर लगाने के लिए कोई वित्तीय प्रावधान नहीं किया है और न ही इसके लिए अनुमति दी है, हालाँकि अभियंताओ ने स्वखर्चे से अपने हॉल में एयर कंडीशनर लगाए है एयर कंडीशनर लगाने की लागत एक बार होती है। लेकिन उस मशीन को चलाने के लिए प्रतिदिन बिजली की आपूर्ति की आवश्यकता होती है हालाँकि, अभियंताओ ने अपने फायदे के लिए लगाए गए एयर कंडीशनर के लिए मुफ्त बिजली ले ली है। सूचना के अधिकार कार्यकर्ता मनोहर जरियाल ने मनपा पर इसके चलते प्रतिमाह लाखों रुपये फिजुल खर्चका बिजली का भुगतान करने का आरोप लगाया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

घने कोहरे ने बढ़ाई सड़क और रेल यात्रियों की मुश्किलें, हादसों का खतरा

बरहज, तेलिया कला और मईल क्षेत्र में सुबह के समय छाई धुंध, सड़कों पर धीमी…

5 hours ago

सत्येंद्र त्रिपाठी का सामाजिक जीवन: राजनीति, विचार और राष्ट्र निर्माण के बीच स्थापित किया व्यापक संवाद

राजनीतिक संगठन, बौद्धिक नेतृत्व, वैश्विक संपर्क और भारत के सभ्यतागत विमर्श को एक मंच पर…

5 hours ago

देवरिया में सुबह-सुबह पुलिस की दस्तक, पार्कों से स्कूलों तक सुरक्षा का पहरा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नागरिकों की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन…

6 hours ago

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

2 days ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

2 days ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

2 days ago