दीपावली पर नगर निगम कर्मियों को किया गया सम्मानित

सफाई कर्मी शहर की स्वच्छता के सच्चे नायक — नगर आयुक्त

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा )l नगर निगम परिसर में शनिवार को दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर नगर निगम के सफाई कर्मियों एवं समस्त स्टाफ को मिठाई और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल और अपर नगर आयुक्त भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नगर निगम परिवार के कर्मठ सफाई कर्मचारियों की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि ये सफाई कर्मी शहर की स्वच्छता के सच्चे नायक हैं, जो प्रतिदिन अपने परिश्रम, निष्ठा और समर्पण से गोरखपुर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इनका निस्वार्थ सेवा भाव ही स्वच्छ भारत मिशन की आत्मा है।
इस अवसर पर सभी नगर निगम कर्मियों को दीपावली और छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही नगरवासियों से अपील की गई कि वे इस दीपावली पर यह संकल्प लें कि अपने घरों के साथ-साथ अपने शहर को भी उतना ही स्वच्छ और उज्ज्वल बनाएँ, जितना दीपों की रौशनी से उनका मन आलोकित होता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मां के निधन से शोक में डूबे पुलिस इंस्पेक्टर ओम प्रकाश राय, विभागीय अधिकारियों और पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

फोटो Ai मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अपराधियों में अपने कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली से दहशत पैदा करने…

1 hour ago

रॉकेट लॉन्चिंग बनी बच्चों के लिए प्रेरणा, किताबों से निकलकर सामने आई अंतरिक्ष की दुनिया

फोटो विज्ञप्ति किताबों से निकलकर आंखों के सामने उड़ा रॉकेट, रोमांचित हुए बच्चे; बोले- बड़े…

2 hours ago

🚀 कुशीनगर में आसमान की ओर उड़े 20 कैनसैट और 7 मॉडल रॉकेट, 27 छात्र टीमों ने दिखाया दम!

कुशीनगर बना युवा वैज्ञानिकों का लॉन्चपैड, IIT समेत देश के बड़े संस्थानों की टीमें दिखा…

2 hours ago

नाली निर्माण में गड़बड़ी की आशंका, भुगतान रोकने की मांग

सभासद ने ईओ को सौंपा शिकायती पत्र, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और अभिलेखों की जांच…

2 hours ago

गांव-गांव जनचौपाल लगाकर राज्यमंत्री स्तर के सदस्य सत्येन्द्र बारी ने सुनीं जनसमस्याएं

अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश, बोले- अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का…

2 hours ago

बेरोजगारों को हुनरमंद बनाकर स्वरोजगार से जोड़ने की पहल

खाद्य प्रसंस्करण विभाग की पहल पर एक माह तक चलेगा कुकरी और बेकरी प्रशिक्षण महराजगंज…

3 hours ago