हत्यारिन पत्नी को प्रेमी के साथ गीडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 25000 नगद इनाम देने की घोषणा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)गीडा थाना क्षेत्र के मल्हीपुर में तलाब में मिली लाश को पत्नी सीतांजलि ने अपने प्रेमी बृजमोहन विश्वकर्मा के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर तालाब के किनारे फेंक दीया था गीडा पुलिस ने 72 घंटे के अंदर मामले का खुलासा किया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 25000 नगद इनाम देने की घोषणा की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि रामानंद विश्वकर्मा दुबई में कारपेंटर का कार्य फरवरी 21 से करता था इधर रामानंद विश्वकर्मा की बहन के देवर बृजमोहन विश्वकर्मा से अवैध संबंध हो गया जब जानकारी हुआ कि रामानंद दुबई से गोरखपुर आ रहा है 2 महीना पहले से ही हत्या करने की रणनीति बनाने लगे सीतांजलि का आशिक बृजमोहन लखनऊ रामानंद को अपने साथी के साथ लेने भी गया था कि रास्ते में ही मौका मिलते ही हत्या कर देंगे लेकिन कहीं मौका नहीं मिला जिस कारण 6 अप्रैल को सुबह सकुशल रामानंद अपने घर पहुंच गया लेकिन सीतांजलि ने अपने प्रेम प्रसंग में इतनी दीवानी हो गई थी की रात में खाने में नींद की गोली मिला कर खाना खिला दी पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया बृजमोहन अपने दोस्त अभिषेक चौहान के साथ छत के रास्ते चढ़कर अंदर धर में प्रवेश कर गए सीतांजलि अपने प्रेमी बृजमोहन और अभिषेक चौहान के साथ मिलकर गला दबा कर हत्या कर दिया और लाश को ठिकाने लगाने के लिए दुपट्टा और साड़ी के सहारे छत के पीछे से लाश को नीचे उतारकर पोखरी में लेजाकर फेंक दिया प्रथम दृष्टया जांच में ही पता चल गया था कि रामानंद की हत्या किसी अन्य जगह कर के तालाब में फेका गया है तफ्तीश में सीतांजलि के पास डायरी में अपने पति रामानंद से अच्छे संबंध है ना होने का जिक्र होना पाया गया पास में फोटो अन्य व्यक्ति के साथ पाया जाना साबित करने लगा कि पत्नी से किसी और का संबंध था पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी तथा सीओ कैंपियरगंज रत्नेश्वर सिंह जांच ने जांच को आगे बढ़ाते हुए पत्नी से कड़ाई से पूछताछ करने पर प्रेमी बृजमोहन विश्वकर्मा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली एसएसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 25000 नगद इनाम देने की घोषणा की।
पुलिस लाइन वाइट हाउस सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 07 अप्रैल 2023 को सुबह करीब बजे के आस पास सूचना मिला कि ग्राम मल्हीपुर में गाँव के ही रामानंद विश्वकर्मा पुत्र रामप्रीत विश्वकर्मा का शव का संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है । मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी । पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटने से मृत्यु होने के संबंध में पुष्टि हुई । मृतक रामानंद विश्वकर्मा के पिता रामप्रीत विश्वकर्मा की लिखित तहरीर पर थाना स्थानीय पर 195/2023 धारा 302,201 भादवि बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज रत्नेश्वर सिंह तथा थाना अध्यक्ष गीडा मदन मिश्रा द्वारा हत्या में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। विवेचना, साक्ष्य संकलन व पूछताछ के दौरान यह ज्ञात हुआ कि मृतक की पत्नी सीतान्जली अपने पति रामानंद विश्वकर्मा के साथ रहना नहीं चाहती थी क्योकी उन दोनो का संबंध अच्छा नहीं था वह अपने प्रेमी बृजमोहन विश्वकर्मा उर्फ झीनक के साथ रहना चाहती थी । इसी बीच जब पति विदेश से घर आया तो दिनांक 6/7.04.2023 को रात को करीब 01 बजे पत्नी सीतान्जली द्वारा पूरी योजनाबद्ध तरीके से अपने प्रेमी बृजमोहन विश्वकर्मा उर्फ झीनक तथा उसके दोस्त अभिषेक चौहान के साथ मिलकर पति रामानंद की दुपट्टा से गला दबाकर हत्या कर दिये तथा रामानंद के शव को गाँव के तलाब में फेंक दिये थे गीडा पुलिस ने हत्यारिन पत्नी सीतांजलि प्रेमी बृजमोहन विश्वकर्मा के साथ आज गिरफ्तार कर लिया हत्या में सहयोग करने वाले अभिषेक चौहान को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 25000 नगद इनाम देने की घोषणा की।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में किराये के मकान पर पुलिस का छापा, 3 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार; ऑनलाइन पेमेंट का भी खुलासा!

किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार! मजिस्ट्रेट-पुलिस की छापेमारी में फोन पर…

43 minutes ago

कमर, गर्दन और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए नई उम्मीद, न्यू कॉलोनी में शुरू हुआ दर्द निवारक क्लिनिक

देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद! विधायक शलभ मणि त्रिपाठी और जिला पंचायत…

2 hours ago

शिवा शर्मा केस में पुलिस की कार्रवाई, श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी भेजे गए जेल

लखनऊ में शिवा शर्मा मौत मामले में बड़ा एक्शन! ‘ब्लैकमेलिंग क्वीन’ श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि…

2 hours ago

बीरबल वर्मा को न्याय दिलाने के लिए 28 अक्टूबर को निकलेगा न्याय मार्च

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। महथापार निवासी बीरबल वर्मा को उनके पैतृक मकान में हिस्सेदारी दिलाने…

3 hours ago

बरेली मोड़ के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

निर्माण पूरा होने के बाद बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड और ठेलों को व्यवस्थित करने की…

3 hours ago

अक्षरधाम कॉलोनी में सड़क-नाली निर्माण की तैयारी तेज, अवैध निर्माणों पर लगेंगे लाल निशान

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महानगर के खन्नौत नदी के पास स्थित अक्षरधाम कॉलोनी में सड़क…

3 hours ago