Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविशेष प्लास्टिक उन्मूलन अभियान में शामिल हुईं नपाध्यक्ष

विशेष प्लास्टिक उन्मूलन अभियान में शामिल हुईं नपाध्यक्ष

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) नगर पालिका परिषद देवरिया द्वारा चलाए जा रहे है विशेष प्लास्टिक उन्मूलन अभियान में प्रातः उपस्थित हो नगर की सड़को को प्लास्टिक वेस्ट से मुक्त कर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर फैले प्लास्टिक को उठा कर नगर को स्वच्छ बनाने का संन्देश दिया।
इस दौरान नपाध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा चलाए जा रहे प्लास्टिक उन्मूलन अभियान एक जागरूकता और क्रियाशीलता पर केंद्रित अभियान है जिसका उद्देश्य प्लास्टिक के उपयोग को कम करना, एकल-प्रयोग प्लास्टिक को समाप्त करना और पर्यावरण को स्वच्छ व सुरक्षित बनाना है।
इस अभियान के मुख्य उद्देश्य है कि एकल-प्रयोग प्लास्टिक पर रोक लगाना (जैसे प्लास्टिक बैग, प्लास्टिक कप, स्ट्रॉ आदि)। पुनः उपयोग योग्य और बायोडिग्रेडेबल विकल्पों को बढ़ावा देना (जैसे कपड़े के थैले, मिट्टी/स्टील के बर्तन आदि)।जन जागरूकता बढ़ाना, स्कूलों, कॉलेजों, कार्यालयों और सामाजिक मंचों के माध्यम से।रिसायक्लिंग को प्रोत्साहन देना और कचरा प्रबंधन में सुधार करना। नपाध्यक्ष अलका सिंह ने सभी लोगों से आग्रह किया कि कपड़े या जूट के थैले का उपयोग करें, बोतल और डिब्बे जैसे प्लास्टिक उत्पादों का पुन: उपयोग करें।
प्लास्टिक कचरे को इधर-उधर न फेंकें; सही तरीके से निपटान करें। आसपास के लोगों को भी प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में बताएं। इस दौरान नपा ईओ संजय तिवारी,नपा के कर्मचारी आदि रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments