महीनों पहले चोरी हुई मोबाइल मुम्बई पुलिस ने किया बरामद

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
दैनिक जागरण के युपी आजमगढ मेहनगर के पत्रकार दुर्गा प्रसाद सिंह आवश्यक कार्य से अक्टूबर 2023 मे मुंबई आये थे,और शिवडी मे उनका विवो मोबाईल फोन मूल्य लगभग तीस हजार का चोरी हो गया था, और उन्होने इसकी शिकायत उत्तरप्रदेश के आनलाईन पोर्टल पर दर्ज करवाई थी जिसे 10-01-2024 को रफी अहमद किदवई पुलीस थाने के मदद से लौटा दिया गया ।
मुंबई पुलीस कार्यक्षेत्र अंतर्गत रफी अहमद किदवई पुलीस थाने के वरिष्ठ पुलीस निरीक्षक महादेव निंबालकर के नेतृत्व मे एक सराहनीय कार्य किया है, जिससे युपी के आजमगढ जिले के मेहनगर के पत्रकार दुर्गा प्रसाद सिंह के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। मुंबई के रफी अहमद किदवई थाना पुलिस को नामी विवो मोबाईल के महंगे सेल फोन चोरी मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है, वरिष्ठ पुलीस निरीक्षक महादेव निंबालकर के मार्गदर्शन से व गुन्हे प्रकटीकरण पथक अधिकारी गोविंद खैरे पुलीस हवालदार पार्टे, पुलीस हवालदार केकान, सिपाही देशमुख ,आहेर,और राणे ने दैनिक जागरण के पत्रकार के तीस हजार रुपए की कीमत के चोरी किये गए मोबाइल फोन खोज निकाले और उन्हे तत्काल दुर्गा प्रसाद सिंह के करिबी मित्र एवं आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के केंद्रीय संयुक्त प्रभारी अजय मिश्रा को मोबाईल लौटा दिया। जिससे वापस अपने मोबाइल फोन मिलने पर पत्रकार दुर्गा सिंह ने रफी अहमद पुलीस थाने के पुलिस अधिकारियो की सराहना करते हुए खुशी जताई है। तथा अपने मुंबई पत्रकार साथियों को उनका आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी है। श्री दुर्गा सिंह ने आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारीयों की भी सराहना की जिसने मोबाइल मिलने में उनकी विशेष सहायता की।

rkpnews@desk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

13 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

13 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

14 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

14 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

14 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

17 hours ago